लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक क्वालिफायर में हमारा मनोबल बढ़ेगा: भारतीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर

By भाषा | Updated: August 1, 2019 15:32 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर का मानना है कि दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक क्वालिफायर से पहले टीम का आत्मविश्वास बढेगा।

Open in App

बेंगलुरु, एक अगस्त। भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर का मानना है कि दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलंपिक क्वालिफायर से पहले टीम का आत्मविश्वास बढेगा। एफआईएच रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला टीम को टोक्यो में 17 अगस्त से शुरू हो रहे ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, चीन (11वीं) और मेजबान जापान (14वां) की चुनौती का सामना करना है।

गुरजीत ने कहा, ‘‘हम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सके तो मनोबल काफी बढेगा। पिछले छह महीने में हमने जापान, चीन, स्पेन और आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराने से ओलंपिक क्वालीफायर से पहले मनोबल बढेगा।’’

भारत की स्टार ड्रैगफ्लिकर गुरजीत ने कहा कि टीम का माहौल अच्छा है और खिलाड़ी उत्साह से भरपूर है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तैयारी अच्छी की है और गोलकीपरों, डिफेंडरों के शिविर से काफी फायदा मिला। टीम का माहौल अच्छा है और हम आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं।’’

टॅग्स :हॉकी इंडियाओलंपिकटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...