लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: रानी रामपाल की हैट्रिक की बदौलत भारत की थाईलैंड पर शानदार जीत, अब सेमीफाइनल की चुनौती

By विनीत कुमार | Updated: August 27, 2018 14:16 IST

थाईलैंड के खिलाफ भारत की ओर से रानी रामपाल ने तीन गोल किये जबकि मोनिका और नवजोत कौर ने एक-एक गोल दागे।

Open in App

पालेमबांग, 27 अगस्त: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के बाद महिला टीम ने भी लगातार चार जीत के साथ इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। महिला टीम ने पूल-बी के अपने आखिरी मैच में थाईलैंड को 5-0 से हराया। भारत की इस टूर्नामेंट में ये लगातार चौथी जीत है। 

इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 8-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में कजाकिस्तान को 21-0 के बड़े अंतर से मात दी थी। दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत ने अपने तीसरे मैच में 4-1 से जीत दर्ज की है। 

बहरहाल, थाईलैंड के खिलाफ भारत की ओर से रानी रामपाल ने तीन गोल किये जबकि मोनिका और नवजोत कौर ने एक-एक गोल दागे। मैच की शुरुआत धीमी रही और पहले तीन मैचों में अपने गोल से धमाल मचाने वाली भारतीय टीम पहले दो क्वॉर्टर में कोई भी गोल नहीं कर सकी। भारत का खाता तीसरे क्वॉर्टर और मैच के 37वें मिनट में खुला जब कप्तान रानी ने गोल दागा। 

इसके बाद 46वें मिनट में रानी ने दूसरा शानदार फील्ड गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। 52वें मिनट में मोनिका ने तीसरा और फिर 55वें मिनट में नवजीत कौर ने चौथा गोल किया। मैच का आखिरी गोल 56वें मिनट में रानी ने किया। भारतीय टीम को इस मैच में 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम कोई भी मौका गोल में नहीं बदल सकी।

टॅग्स :एशियन गेम्सरानी रामपालहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...