लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: August 26, 2018 21:22 IST

भारत ने पिछले तीन मैचों में इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से हराया था।

Open in App

जकार्ता, 26 अगस्त: गत चैंपियन भारतीय पुरुष हाकी टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए रविवार को पूल-ए के मैच में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह (पहले मिनट), चिंगलेनसाना सिंह (चौथे मिनट), ललित उपाध्याय (15वें मिनट), मनप्रीत सिंह (49वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (55वें मिनट) ने गोल किए। कोरिया की तरफ से मानजेई जुंग (33वें और 35वें मिनट) और जोंगह्युन जेंग (59वें मिनट) ने गोल दागे।

इस जीत की बदौलत भारत चार मैचों में चार जीत के साथ 12 अंक जुटाकर पूल ए में शीर्ष पर चल रहा है। गत चैंपियन टीम अब अपने अंतिम पूल मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। भारतीय टीम ने भले ही पूल में लगातार चौथी जीत दर्ज की होगा लेकिन हरेंद्र सिंह की टीम कोरिया के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाई।

भारत ने पिछले तीन मैचों में इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से हराया था। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत और 14वें नंबर की टीम कोरिया के बीच पहले दो क्वार्टर में अंतर साफ नजर आया लेकिन मध्यांतर के बाद कोरिया ने वापसी की और तीसरे क्वार्टर में बेहतर प्रदर्शन किया।

भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की जब रूपिंदर ने पहले ही मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई जिसके चिंगलेनसाना ने दोगुना कर दिया। भारत को इसके बाद लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन दोनों पर ही टीम गोल करने में नाकाम रही।

दूसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में ही ललित ने सिमरनजीत के हवा में मिले पास को गोल में पहुंचाकर भारत को 3-0 से आगे किया। कोरिया की टीम हालांकि तीसरे क्वार्टर में हावी रही। जुंग ने 33वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दागकर स्कोर 1-3 किया और दो मिनट बाद कप्तान जुंग ने एक और गोल दागकर भारत को हैरान कर दिया।

भारतीय टीम ने हालांकि इसके बाद वापसी की और रिवर्स हिट पर मनप्रीत और आकाशदीप के मैदानी गोलों की बदौलत स्कोर 5-2 किया। रूपिंदर की डिफेंस में गलतियों की बदौलत कोरिया को लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले जिसमें से एक को जेंग ने गोल में बदलकर स्कोर 3-5 किया।

मुख्य कोच हरेंद्र हालांकि अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं होंगे विशेषकर इसलिए कि टीम ने पांच पेनल्टी कार्नर बर्बाद किए जबकि उसके पास टीम में चार ड्रैगफ्लिकर मौजूद हैं।

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...