लाइव न्यूज़ :

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के कप्तान नहीं होंगे पीआर श्रीजेश, इस खिलाड़ी को मिली कमान

By भाषा | Updated: September 26, 2018 18:00 IST

सरदार सिंह के संन्यास के बाद यह हाकी टीम का पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। हॉकी इंडिया ने बुधवार को 18 सदस्यीय टीम का चयन किया।

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: भारत के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पीआर श्रीजेश की जगह कप्तानी संभालेंगे। सरदार सिंह के संन्यास के बाद यह हॉकी टीम का पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। हॉकी इंडिया ने बुधवार को 18 सदस्यीय टीम का चयन किया जो 18 अक्टूबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। 

भारतीय टीम गत चैम्पियन के तौर पर टूर्नामेंट में शिरकत करेगी, उन्होंने 2016 में मलेशिया के कौंटन में हुए फाइनल में पाकिस्तान को 3-2 से हराकर खिताब जीता था। चिंग्लेनसाना सिंह को उप कप्तान चुना गया है। श्रीजेश के रूप में अनुभवी गोलकीपर के अलावा टीम में युवा गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक भी शामिल हैं। वहीं डिफेंस में कोथाजीत सिंह खादांगबम वापसी करेंगे। 

हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरूण कुमार, सुरेंद्र कुमार और जरमनप्रीत सिंह भी भारतीय डिफेंस में शामिल होंगे जबकि 20 वर्षीय हार्दिक सिंह सीनियर टीम में पदार्पण करेंगे। इस साल अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले कप्तान मनप्रीत मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे जिसमें अनुभवी चिंग्लेनसाना भी मौजूद हैं। 

टीम के संयोजन के बारे में बात करते हुए मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'मेरा मानना है कि इस 18 सदस्यीय टीम में खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, इसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है।'

उन्होंने कहा, 'विश्व कप चैम्पियनशिप से पहले कुछ खिलाड़ियों की परीक्षा के लिये यह टूर्नामेंट अंतिम मौका होगा और मुझे पूरा भरोसा है कि ये खिलाड़ी ओमान में अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। अपनी रणनीति पर अडिग रहना अहम है और साथ ही टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है ताकि हम एशियाई खेलों की बुरी यादों को भुला सकें।' 

भारतीय टीम अगले तीन हफ्तों के लिये भुवनेश्वर में ट्रेनिंग जारी रखेगी, जहां वे अभ्यास शिविर में जुटे हैं जिसके बाद वे एशियाई चैम्पियंस ट्राफी के लिये रवाना होंगे। 

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम का सामना इस टूर्नामेंट में मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान और मेजबान ओमान से होगा जिसमें सभी टीमें राउंड रोबिन मैच खेलने के बाद सेमीफाइनल में प्रगति करेगी। 

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक 

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरूण कुमार, कोथाजीत सिंह खादांगबम, सुरेंद्र कुमार, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह 

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित नीलकांत शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, चिंग्लेनसाना सिंह कांगजुम (उप कप्तान) 

फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, गुरजांत सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह।

टॅग्स :हॉकी इंडियासरदार सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...