लाइव न्यूज़ :

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2018: गत चैंपियन भारत की नजरें खिताबी जीत के साथ वर्ल्ड कप की तैयारियों पर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 16, 2018 12:29 IST

Asian Champions Trophy: गत विजेता भारतीय हॉकी टीम की नजरें एशियाई दिग्गजों की भिड़ंत में अपना खिताब बचाने पर होंगी, भारत को मिली है पहली रैंक

Open in App

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: गत विजेता भारतीय हॉकी टीम 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक ओमान के मस्कट में शुरू हो रही छह देशों की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा, जापान, पाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया और ओमान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 

भारत के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा है कि इस ट्रॉफी से न सिर्फ एशियन गेम्स में की गई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा बल्कि इससे अगले वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार करने का भी बेहतरीन मौका होगा।

दुनिया में पांचवें नंबर की टीम भारत को, इस प्रतियोगिता में नंबर एक रैंक मिली है, जबकि जापान को 16वीं रैंक दी गई है। इन दोनों के अलावा प्रतियोगिता में दुनिया की 12वें रैंक वाला मलेशिया, 13वीं रैंक वाला पाकिस्तान और 14वीं रैंक वाला कोरिया भी शामिल है  

10 दिनों तक चलने वाली पांचवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में टीमों के बीच खिताब के लिए जोरदार भिड़ंत होने की संभावना है। 2011 में इस टूर्नामेंट के पहले संस्करण को भारत ने जीता था जबकि इसके बाद लगातार दो बार 2012 और 2013 में इसे पाकिस्तान ने जीता। लेकिन भारत ने 2016 में पाकिस्तान को हराकर फिर से इस खिताब पर कब्जा जमा लिया।

ओमान में खेले जा रहे पांचवें एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में गुरुवार को जापान का सामना मलेशिया से होगा जबकि उसी दिन दूसरे मैच में गत चैंपियन भारत का मुकाबला ओमान से होगा। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाएशियन चैंपियंस ट्रॉफी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...