लाइव न्यूज़ :

World TB Day 2018: डॉक्टर से जानें टीबी के कारण, लक्षण और बचने के उपाय

By उस्मान | Updated: March 24, 2018 07:28 IST

जब टीबी से पीड़ित व्यक्ति खांसता, छींकता या बोलता है, तो उसके साथ संक्रामक ड्रॉपलेट न्यूक्लिआई उत्पन्न होता है जोकि हवा के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है।

Open in App

टीबी यांनी (ट्यूबरक्लोसिस), यह एक संक्रामक बीमारी है। इसे तपेदिक, क्षयरोग, एमटीबी के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस कीटाणु की वजह से होती है। यह कीटाणु हवा के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में पहुंचते हैं। यदि इलाज ठीक से न हो, तो यह रोग जानलेवा हो सकता है। टीबी आम तौर पर फेफड़ों पर हमला करता है लेकिन यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है।

जब टीबी से पीड़ित व्यक्ति खांसता, छींकता या बोलता है, तो उसके साथ संक्रामक ड्रॉपलेट न्यूक्लिआई उत्पन्न होता है जोकि हवा के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। आज वर्ल्ड टीबी डे है। इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल में प्रिंसिपल कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी डॉक्टर राजेश गुप्ता आपको टीबी के कारण, लक्षण और बचने के उपाय बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: World TB Day 2018: दूसरों को न हो टीबी, इसलिए मरीज रखें इन बातों का ख्याल

टीबी के लक्षण

अक्सर टीबी का जिक्र होते ही कमजोरी, तेज खांसी और बुखार जैसे लक्षण लोगों के दिमाग में आते हैं। मान लिया जाता है कि मरीज के फेफड़ों में ही इन्फेक्शन होगा। मगर टीबी सिर्फ फेफड़ों की बीमारी नहीं है, बल्कि टीबी का इन्फेक्शन शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। टीबी के मुख्य लक्षण यह हैं:

- सांस लेने में परेशानी और छाती में दर्द महसूस होना- खांसी के साथ उल्टी आना - तीन सप्ताह या उससे लंबे समय तक लगातार तेज खांसी- बुखार आना- शरीर में कमजोरी, वजन गिरना या थकान महसूस होना- खांसी के साथ बलगम का आना- बुखार आना व ठंड लगना- रात में पसीना आना

टीबी होने के प्रमुख कारण कारण

डॉक्टर के अनुसार, इस बीमारी का प्रमुख कारण खाराब खानपान और एक्सरसाइज नहीं करना है। वास्तव में बेहतर खानपान और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और आपके शरीर की बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा टीबी होने के यह कारण भी हो सकते हैं:

- स्मोकिंग- अल्कोहल  - खराब खानपान - एक्सरसाइज नहीं करना - स्वच्छता का अभाव- पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में रहना 

टीबी से बचने के उपाय

हर व्यक्ति रोजाना दस हजार लीटर हवा अंदर लेता है। इस हवा के द्वारा बहुत से कीटाणु जिसमें टीबी भी शामिल है शरीर में प्रवेश करते हैं। इन कीटाणुओं से बचने के लिए आपको पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। स्मोकिंग और अल्कोहल से बचना चाहिए। टीबी के किसी भी लक्षण को महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि इसका पहले चरण में ही इलाज हो जाए।

कब जांच करवाएं?

टीबी का इलाज पहले की अपेक्षा अब काफी आसान हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भी टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसका एकमात्र कारण है, लोगों की लापरवाही और जागरूकता की कमी। लंबे समय तक शरीर के किसी भी अंग में दर्द, कमजोरी, बुखार, खांसी जैसे लक्षण दिखें, तो टीबी की जांच जरूर कराएं। जो दवाइयां बताई जाएं, उसे निश्चित समय तक जरूर लेते रहें। उन्हें बीच में न छोड़ें। साथ ही साथ साफ-सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान दें और प्रदूषण आदि से बचें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?