लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड हैंडवॉश डे: सर्दी-जुकाम और फूड प्वॉइजनिंग से बचना हो तो बस इन 3 आसान स्टेप्स से करें हैंडवॉश

By मेघना वर्मा | Updated: October 15, 2018 09:32 IST

World-Global Handwash Day 2018(वर्ल्ड हैंडवॉश डे): लोग अपने हाथ को साबुन से धोते समय जल्दबाजी में भी रहते हैं बस साबुन लगाया और तुरंत पानी से धो लिया। ऐसा करना गलत है।

Open in App

बीमारियों का मुख्य कारण गंदगी है। आपके गंदे हाथ के माध्यम से अक्सर ये गंदगी आपके मुंह में पहुंचकर आपको नुकसान पहुंचा सकती है। बीमारियों को दूर रखने का एक ही तरीका है कि आप अपने हाथ को हमेशा साफ रखें। हाथों की सफाई की महत्ता को बताने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को पूरी दुनिया विश्व हैंडवॉश डे सेलिब्रेट करती है। आज के दिन हाथ धुलने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है साथ ही हाथ धुलने का सही तरीका भी बताया जाता है। 

जितनी बार जाएं वॉशरूम जरूर करें हैंडवॉश

सेंटर ऑफ इंफेक्शन डिजीज रिसर्च और पॉलिसी की डायरेक्टर ने न्यू यॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अक्सर जो लोग पेशाब करने वॉशरूम जाते हैं वह हैंडवॉश को ज्यादा महत्ता नहीं देते मगर इसी से सबसे ज्यादा बैक्टीरिया फैलने का खतरा होता है। उन्होंने बताया कि वॉशरूम के दरवाजे में लगे हैंडिल से ही सबसे ज्यादा किटाणु शरीर में प्रवेश करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप जब भी वॉशरूम जाएं अपने हाथों को अच्छी तरह जरूर धुलें। 

क्या-क्या हो सकती हैं बीमारियां

हम अक्सर घर से बाहर और गंदगियों को बीच रहते हैं तथा ना चाहते हुए भी गंदगी हमारे हाथों में आ जाती है। जिससे तरह-तरह की बिमारियों का खतरा हो सकता है। इन बीमारियों में फ्लू, स्वाइन फ्लू, सर्दी-जुकाम, उल्टी और दस्त के साथ पेट और गले की बिमारियां और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस लिए जरूरी है कि हम सही ढंग से हाथ धुलें। 

तीन तरीकों से धुले हाथ 

पहला स्टपे - ना करें पानी के टेम्प्रेचर की चिंता

अक्सर लोग ठंड में ठंडे पानी के कारण और गर्मी में गर्म पानी के कारण हाथ धोने से कतराते हैं। मगर ऐसा करना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। तो बिना पानी के टेम्प्रेचर की चिंता किए हाथ जरूर धोएं। 

दूसरा स्टेप - साबुन को दीजिए पूरा समय

लोग अपने हाथ को साबुन से धोते समय जल्दबाजी में भी रहते हैं बस साबुन लगाया और तुरंत पानी से धो लिया। ऐसा करना भी गलत है। साबुन से कुछ देर तक अपने हाथों को साफ करें। हथेली पर, ऊंगलियों के बीच में, नाखुनों के पास, इसके बाद ही पानी से धोएं।

तीसरा स्टेप - बाहर निकलने से पहले सुखा लें हाथ

ये सबसे जरूरी स्टेप है क्योंकि सूखे के मुकाबले गीले हाथों से किटाणु फैलने का ज्यादा खतरा होता है। यही कारण है कि वॉशरूम से बाहर निकलते समय टॉवल या पेपर टॉवल से अपने हाथ जरूर सुखा लें। 

कब-कब धोएं हाथ

* भोजन करने से पहले और उसके बाद।* शौच और पेशाब के बाद। * घर की सफाई के बाद।* ऑफिस से घर आने के बाद। * पालतू जानवर को छूने के बाद। * बीमार व्यक्ति से मिलने के बाद। * छींक या खांसी आने के बाद। * खेलने, बागवानी के बाद। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार