लाइव न्यूज़ :

21 दिन केवल पानी पी कर रहा युवक, 13 किलोग्राम वजन कम किया, ये सही या खतरनाक? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 2, 2024 16:33 IST

अदीस मिलर के वीडियो के सामने आने के बाद इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि वॉटर फास्टिंग सेहत के लिए सही है या नहीं। इसके स्पष्ट लाभों के बावजूद विशेषज्ञों ने बिना डॉक्टरी देखरेख के बिना किए जाने वाले जल उपवास से जुड़े जोखिमों के प्रति आगाह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त चर्बी को कम करना बहुत सारे लोगों की इच्छा होती हैअदीस मिलर ने वजन घटाने को लेकर ऐसा दावा किया है जिससे इंटरनेट पर तहलका मच गया है 21 दिन के जल उपवास के दम पर उन्होंने 13.1 किलोग्राम (28 पाउंड) वजन लिया

नई दिल्ली: बढ़ा हुआ वजन कम करना और शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करना बहुत सारे लोगों की इच्छा होती है। लेकिन फैट बर्न करने के लाख जतन के बावजूद वजन कम नहीं होता। लेकिन कोस्टा रिका के नागरिक अदीस मिलर ने वजन घटाने को लेकर ऐसा दावा किया है जिससे इंटरनेट पर तहलका मच गया है। 

अदीस मिलर ने कहा है कि 21 दिन के जल उपवास के दम पर उन्होंने 13.1 किलोग्राम (28 पाउंड) वजन लिया। अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर मिलर ने अपनी हर दिन की यात्रा का वीडियो साझा किया है। अदीस मिलर ने बताया है कि उन्होंने शरीर में वसा में 6% की कमी कर ली। 

कोस्टा रिका के नागरिक अदीस मिलर के अनुसार वह 21 दिन बिना खाना और बिना नमक के केवल पानी पीकर रहे। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में, मैंने 21 दिन का जल उपवास शुरू किया था। यह अनुभव वास्तव में मेरे लिए जीवन बदलने वाला था, और मैं अपनी यात्रा के कुछ अनमोल क्षणों को साझा करने के लिए उत्साहित हूं।

अब अदीस मिलर के वीडियो के सामने आने के बाद इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि वॉटर फास्टिंग सेहत के लिए सही है या नहीं। इसके स्पष्ट लाभों के बावजूद विशेषज्ञों ने बिना डॉक्टरी देखरेख के  बिना किए जाने वाले जल उपवास से जुड़े जोखिमों के प्रति आगाह किया है।  भोजन के बिना लंबे समय तक रहने से विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स सहित पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

इसके परिणामस्वरूप कमजोरी, चक्कर आना या अधिक गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएँ हो सकती हैं। इसके अलावा, उपवास के दौरान अत्यधिक पानी का सेवन इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बाधित कर सकता है, जिससे निर्जलीकरण हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक उपवास करने से चयापचय भी धीमा हो सकता है क्योंकि शरीर ऊर्जा बचाता है। उपवास की अवधि समाप्त होने के बाद वजन फिर से बढ़ सकता है। मधुमेह, हृदय रोग या खान-पान संबंधी विकारों जैसी पहले से मौजूद चिकित्सीय स्थितियों वाले व्यक्तियों को विशेष रूप से सलाह दी जाती है कि वे ऐसा करने से बचें। 

चूँकि अदीस मिलर की पोस्ट से सोशल मीडिया पर उत्सुकता और चर्चा को बढ़ावा मिल रहा है इसलिए स्वास्थ्य पेशेवरों और उत्साही लोगों के बीच जल उपवास की सुरक्षा और प्रभावकारिता पर बहस जारी है।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सHealth and Education Departmentभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत