लाइव न्यूज़ :

वर्जिन लड़कों को जरूर पता होनी चाहिए सेक्स से जुड़ी ये 6 बातें

By उस्मान | Updated: March 5, 2018 16:56 IST

सेक्स के मामले में अगर आप पेनिस साइज को लेकर परेशान हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Open in App

इसमें कोई शक नहीं है कि इंसान के लिए सबसे आनंददायक चीजों में से सेक्स एक है। एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि बेहतर और सुखद जीवन के लिए सेक्स लाइफ का भी बेहतर होना महत्वपूर्ण है। हालांकि सेक्स के साथ कई मिथक भी जुड़े हैं और इन मिथक पर वो लोग जो ज्यादा ध्यान देते हैं जिन्होंने कभी सेक्स संबंध नहीं बनाए हैं यानी जो अभी तक वर्जन हैं। अगर आप अभी तक वर्जन हैं, तो आपको सेक्स से जुड़ी इन बातों को जानना बहुत जरूरी है।  

यह भी पढ़ें- कंडोम पहनने के मामले में ये 6 बड़ी गलतियां कर बैठते हैं लड़के-लड़कियां 

1) इरेक्शन 3-5 मिनट से ज्यादा तक नहीं रहता

आपने पोर्न वीडियो में देखा होगा कि पुरुष 30 से 40 मिनट तक नॉन-स्टॉप परफॉर्म करते हैं, लेकिन रियल लाइफ में ऐसा नहीं होता है। अध्ययनों के अनुसार, अधिकतर पुरुष 3 से 5 मिनट के भीतर डाउन हो जाते हैं। 

2) फोरप्ले बहुत जरूरी है

अध्ययनों के अनुसार, महिलाओं को ऑर्गैज्म का एहसास दिलाने के लिए सिर्फ वैजाइनल इंटरकोर्स ही काफी नहीं होता है। अगर आप एक गुड लवर बनना चाहते हैं, तो आपको सेक्स से जुड़े बेसिक पता होने चाहिए जिसमें फोरप्ले ट्रिक्स शामिल हैं। 

3) पहली बार सेक्स का अनुभव अच्छा नहीं भी हो सकता है

सेक्स के बारे में जो धारणा होती है वह पहली बार सेक्स के दौरान पूरी नहीं भी हो सकती है। इसलिए निराश ना हों और सेक्स का आनंद उठाएं। जाहिर है समय के साथ-साथ अन्य चीजों की तरह आप इसमें भी बेहतर हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- आम दिनों के मुकाबले पीरियड्स में शारीरक संबंध बनाने के होते हैं ये 7 फायदे

4) पेनिस साइज मायने नहीं रखता

अगर आप यह सोचते हैं कि सेक्स के मामले में पेनिस साइज बहुत मायने रखता है तो आप गलत हैं। अध्ययनों के अनुसार, सेक्स का आनंद उठाने के लिए पेनिस साइज के बारे में न सोचें। एक अध्ययन के अनुसार, माइक्रोपेनिस (यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके पेनिस का साइज 3 इंच से भी कम हो जाता है) होने पर भी आप सेक्स का आनंद ले सकते हैं। 

5) दो कंडोम से डबल सेफ्टी मिलती है

कभी-कभी लोग यह सोचकर दो कंडोम पहन लेते हैं कि इससे अनचाही प्रेगनेंसी से डबल सुरक्षा होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसा करने से कंडोम के फटने का अधिक खतरा होता है। 

6) हस्तमैथुन सही नहीं है

मास्टरबेशन या हस्तमैथुन से स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं होता है। अध्ययनों के अनुसार, इससे तनाव कम होता है और स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है। इसके अलावा प्रोस्टेट कैंसर की संभावना भी कम होती है।

(फोटो- Flickr)

टॅग्स :सेक्सकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

ज़रा हटकेकंडोम के विज्ञापन में नजर आए अन्नू कपूर, समलैंगिक जोड़े पर कही ये बात; सोशल मीडिया पर वायरल

स्वास्थ्यआपको यौन संचारित संक्रमणों से नहीं बचा सकता कंडोम, ये 6 चीजें कर सकती हैं आपकी मदद, जानें

स्वास्थ्यNational Family Planning Programme: गर्भ निरोधकों की खरीद पर रिपोर्ट  भ्रामक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए 5.88 करोड़ कंडोम खरीदे, जानें मामला

भारतमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: मध्य प्रदेश में सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हनों को बांटे कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत