लाइव न्यूज़ :

Covid-19: देश में कोरोना के मामले 68 लाख पार, 1 लाख लोगों की मौत, पीएम मोदी ने बताये वायरस से बचने के 5 सरल उपाय

By उस्मान | Updated: October 8, 2020 10:43 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ 'जन आंदोलन' की शुरुआत करते हुए वायरस को फैलने से रोकने और बचने के उपाय बताए हैं

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना से अब तक 1,05,526 लोगों की मौत देश में 11,94,321 सैंपल की जांच

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से भारत में संक्रमण के कुल मामले अब 68 लाख के पार पहुंच गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए 'जन आंदोलन' की भी शुरुआत की है जिसमें उन्होंने कोरोना की रोकथाम और बहकने के कुछ सरल उपाय बताये हैं।

देश में कोरोना से अब तक 1,05,526 लोगों की मौत 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 78, 524 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस अवधि में देश में कोरोना से 971 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,05,526 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 68,35,656 हो गई है। फिलहाल भारत में एक्टिव मरीज 68,35,656 हैं जबकि 58,27,705 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

देश में 11,94,321 सैंपल की जांच

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार अब तक देश में 11,94,321 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें पिछले 24 घंटे में ही 8,34,65,975 सैंपलों की जांच भारत में की गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार 10 लाख से कम टेस्ट हर रोज किए जा रहे हैं।

मोदी ने बताए कोरोना से निपटने के 3 उपाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी त्योहारों, ठंड के मौसम और अर्थव्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कोविड-19 से निपटने के लिए लोगों के समुचित व्यवहार के बारे में ट्विटर पर एक 'जन आंदोलन' की शुरुआत की।

मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव संबंधी संदेशों के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें वह खुद गमछा लपेटे हुए हैं और हाथे जोड़कर लोगों से बचाव का आग्रह करते दिख रहे हैं। अभियान को धार देने के लिए उन्होंने ‘‘यूनाइट टू फाइट कोरोना’’ हैशटैग का भी उपयोग किया।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर लोगों से आग्रह किया कि जब तक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोई टीका नहीं बन जाता तब तक उन्हें हर सावधानी बरतनी है और तनिक भी ढिलाई नहीं करनी है। 

उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस से बचें। हाथ धोएं बार-बार। सही से मास्क पहनें। निभाएं दो गज की दूरी। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।' 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ सफलता हासिल करेंगे और इस लड़ाई को जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई लोगों द्वारा लड़ी जा रही है जिसे कोरोना योद्धाओं से मजबूती मिली है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र हथियार मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और लगातार हाथ धोना है। गौरतलब है कि बुधवार रात तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार चली गयी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार