लाइव न्यूज़ :

नागपुर: 10 माह के शिशु की जान बचाने के लिए दादा ने दिया अपना लीवर

By फहीम ख़ान | Updated: November 10, 2023 13:08 IST

नागपुर में एक दादा ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपना लीवर 10 माह के शिशु को देने का फैसला कर लिया। शिशु अपने जन्म से ही एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था।

Open in App
ठळक मुद्दे10 माह के शिशु को लीवर देने के लिए पिता थे अनफिट शिशु की जान बचाने के लिए दादा आए आगे दादा के लीवर से हुआ शिशु के लीवर का ट्रांसप्लांट

नागपुरनागपुर में एक दादा ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपना लीवर 10 माह के शिशु को देने का फैसला कर लिया। दादा के इस फैसले के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने दादा के लीवर से शिशु के लीवर का सफल ट्रांसप्लांट किया। इस संबंध में एक फोटो भी सामने आई है। फोटो में डॉक्टरों के साथ, 10 माह के शिशु के साथ दादा व माता-पिता मौजूद थे।

शिशु को कौन सी बीमारी थी

शिशु जन्म से दुर्लभ बीमारी से पीड़ित था। उसने एक घातक आनुवंशिक दोष के साथ जन्म लिया, जिसने उसके लीवर को उसके द्वारा उत्पादित पित्त को तोड़ने से रोक दिया था। पीलिया के कारण उसका रंग पीला पड़ गया था और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। किम्स किंग्सवे हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने यह सफल ट्रांसप्लांट किया।

डॉक्टरों ने पता लगाया कि उसे क्रिग्लर नाजर सिंड्रोम नामक घातक बीमारी है, जो बेहद दुर्लभ है। यह बीमारी 10 लाख बच्चों में से एक में पाई जाती है और लगभग सभी बच्चे दो साल की उम्र से पहले मर जाते हैं। इसे ठीक करने वाला एकमात्र उपचार लीवर ट्रांसप्लांट ही है। शिशु का ब्लड ग्रुप मां से मेल नहीं खा रहा था और पिता ट्रांसप्लांट के लिए फिट नहीं थे।

ऐसे में उनके दादा लीवर का एक हिस्सा दान करने के लिए आगे आए। डॉक्टरों ने उनका जीवित दाता लीवर प्रत्यारोपण किया। महज 6.4 किलो वजन के इस दस माह के शिशु की चुनौतीपूर्ण ट्रांसप्लांट प्रक्रिया 10 घंटे तक चली। सर्जन डॉ. प्रकाश जैन और डॉ. दीपक गोयल ने अपनी कुशल टीम के साथ ट्रांसप्लांट को पूरा किया। इसमें बालरोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सुखदेव, डॉ. राजकुमार किरतकर, डॉ. वीरेंद्र बेलेकर, डॉ. समीर पाटिल, डॉ. अमोल समर्थ, डॉ. शीतल आव्हाड़ सहित प्रत्यारोपण समन्यवक शालिनी पाटिल ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

टॅग्स :नागपुरहार्ट अटैक (दिल का दौरा)childवायरल वीडियोनागपुर दक्षिण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें