लाइव न्यूज़ :

छोटे बच्चों को काजल लगाना कितना सही है! जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

By आजाद खान | Updated: July 24, 2023 14:02 IST

जानकारों की अगर माने तो काजल से बच्चों को कई तरह की समस्या हो सकती है। इससे उनकी आंखों में इन्फेक्शन, दर्द, जलन, खुजली, लालिमा और इससे जुड़ी कई और परेशानियां भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे बच्चों को काजल लगाने को लेकर एक बात सामने आई है।जानकार बच्चों को काजल लगाने को लेकर मना करते है। उनका कहना है कि इससे बच्चों की आंखों पर बुरा असर पड़ता है।

Health News:  भारत में छोटे बच्चों को काजल लगाने की पुरानी परंपरा है। अकसर ऐसा देखा गया है कि महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को मोटे-मोटे काजल लगाया करती है। उनका मानना है कि ऐसा करने से बच्चों को बुरी नजर नहीं लगती है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस तरीके से बच्चों को काजल लगाना सही नहीं है और इससे उनकी आंखों के सेहत पर असर पड़ सकता है। 

ऐसे में आज के इस लेख में आइए जानते है कि आखिर क्यों बच्चों की आंखों में काजल नहीं लगाना चाहिए। यही नहीं आज के इस लेख में इसके नुकसान को लेकर भी चर्चा करेंगे। तो आइए एक-एक करके इसे जान लेते है। 

बच्चों को काजल क्यों नहीं लगाना चाहिए?

जानकारों की अगर माने तो बच्चों को किसी किस्म का काजल नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि काजल को बनाने के लिए भारी मात्रा में लीड का इस्तेमाल होता है जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बच्चों के किडनी, बोन मैरो, ब्रेन सहित शरीर के कई अंगों पर भी असर पड़ सकता है। यही नहीं इससे ब्लड में लीड का लेवल भी बढ़ने की आशंका रहती है जिससे कोमा में भी जाने का खतरा बना रहता है। 

इससे कुछ बच्चों को एलर्जी भी हो सकती है और कुछ बच्चों में इस कारण इन्फेक्शन का भी खतरा बढ़ सकता है। यही कारण है कि लोगों को बाजार में मिलने वाले काजल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

क्या घर में बनाया हुआ काजल है सेफ

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो काजल चाहे बाजार से लिया हो या फिर घर में बनाया हो, इसका यूज नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, किसी किस्म के काजल से बच्चों की आंखों में कोई फायदा नहीं होता है बल्कि इससे उनकी आंखों पर बुरा असर ही पड़ता है। 

जानकारों का कहना है कि बच्चों को किसी किस्म के काजल लगाने से उन्हें इन्फेक्शन, दर्द, जलन, खुजली, लालिमा और कई और परेशानियां भी हो सकती है। यही कारण है कि लोगों को काजल के यूज से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सchild
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?