लाइव न्यूज़ :

इस खास डिवाइस के जरिए सिर्फ 1 रुपये में हो सकेगा ब्लड टेस्ट

By भाषा | Updated: August 13, 2019 17:38 IST

पूरे भारत में आप कहीं भी ब्लड टेस्ट कराने पर आपको 200 से 800 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं इस डिवाइस के आने पर आपका पैसा बचेगा.

Open in App

आईआईटी खड़गपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने कम लागत वाला एक नैदानिक उपकरण बनाया है जिसमें अंगुली से लिए गए खून भर से अनेक जाचें की जा सकती हैं। आईआईटी खड़गपुर के एक बयान में कहा गया है कि इस उपकरण में पेपर स्ट्रिप आधारित किट है जो एक स्मार्टफोन से जुड़ी होती है। यह विश्लेषण कर उसे पढ़ने का काम करता है और इमेजिंग के लिए एक एलईडी लाइट होती है।

इसमें बताया गया है कि प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक अनुसंधान दल द्वारा विकसित की गई किट इस्तेमाल में बेहद आसान और कम लागत वाली है। बयान में बताया गया है कि प्रयोगशाला में जांच की परिस्थितियों के मुताबिक, प्रत्येक जांच में एक रुपये या उससे भी कम लागत आएगी। उत्पाद के व्यावसायीकरण के मामले में लागत में मामूली अंतर आने की उम्मीद है।

हाल ही में आईआईटी खड़गपुर के छात्रों ने एंड्रॉइड आधारित इस ऐप का नाम है ‘केयर4यू’ और यह बुजुर्ग तथा उनकी देख-भाल करने वाले को आपस में जोड़ेगा। यह ऐप बी टेक द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बनाया है।

बुजुर्ग व्यक्तियों के फोन में इंस्टॉल्ड यह ऐप पता लगाएगा कि क्या कोई बुजुर्ग गिर गया है। और ऐसी हालत में यह देख-रेख करने वाले को और आपात सेवाओं को अपने आप कॉल कर देगा। साथ ही उस स्थान की सटीक जानकारी देगा जहां बुजुर्ग गिरा है।

इतना ही नहीं यह ऐप बुजुर्ग व्यक्ति की मनोदशा का भी पता लगाएगा। जब कोई बुजुर्ग व्यक्ति यह ऐप चलाएगा तो फोन उनकी तस्वीर खींचेगा और मूड इंडेक्स की गणना करेगा।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?