लाइव न्यूज़ :

रमजान में ऐसा हो डायबिटीज मरीजों का डाइट प्लान, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

By उस्मान | Updated: May 23, 2018 14:17 IST

इन दिनों पूरे दिन भूखा रहना पड़ता है जिस वजह से ऐसे लोगों के ब्लड ग्लूकोज में गिरावट हो सकती है और हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति पैदी हो सकती है

Open in App

रमजान के महीने में रोजे रखना डायबिटीज के रोगियों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. वास्तव में इन दिनों पूरे दिन खाने-पीने से वंचित रहना पड़ता है. जिस वजह से ऐसे लोगों के ब्लड ग्लूकोज में गिरावट हो सकती है और हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति पैदी हो सकती है. डाइटीशियन शिखा अग्रवाल के अनुसार, रोजेदारों को डाइट से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना चाहिए. 

इन बातों का रखें ख्याल

- ब्लड ग्लूकोज लेवल की जांच करने की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दें- ब्लड ग्लूकोज लेवल कम या ज्यादा होने पर इलाज कराएं - अस्वस्थ, कमजोरी या थकान महसूस होने पर तुरंत ब्लड ग्लूकोज लेवल जांच करें- अगर ब्लड ग्लूकोज लेवल 70एमजी/ डीएल है, तो रोजा तोड़ दें - डॉक्टर की सलाह के अनुसार एंटी डायबिटिक दवाएं लें 

इफ्तार में क्या खाएं क्या नहीं

- शाम को रोजा खोलते समय स्वस्थ और पौष्टिक चीजें खाएं- अपना रोजा तली हुई और मीठी चीजों से ना खोलें - एक ही बार में ज्यादा खाने से बचें, इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है. - रोजा खोलने के बाद हेल्दी ड्रिंक पिएं. आप नींबू पानी, छाछ, लस्सी आदि पी सकते हैं. - शरबत, फ्रूट् जूस और अन्य मीठे तरल पदार्थ पीने से बचें- कॉफ़ी, सोडा और फ्रीजी ड्रिंक्स भी पीने से बचें, इनसे डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है 

सेहरी में क्या खाएं क्या नहीं

- सबसे पहले पानी पियें - उसके बाद हाई फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाएं- गेहूं, ओट्स, जौ और ब्राउन राइस, राजमा, छोले, कम वसा वाला दूध और पनीर ले सकते हैं - संतुलित भोजन करें. आपके भोजन में अनाज, दाल, सब्जियां शामिल होनी चाहिए

सेहरी में ये चीज़ें हो आपकी प्लेट में

- दो खजूर, एक कटोरी कुस्कुस, एक गिलास छाछ या - ग्रिल्ड चिकन के दो पीस, एक रोटी या - एक कटोरी छोले, एक गिलास प्लेन लस्सी या 

यह भी पढ़ें- इस रमजान मीठे में बनाइए स्पेशल शाही टुकड़ा

इफ्तारी में ये चीज़ें हो आपकी प्लेट में

- एक कटोरी किनोआ या जौ पुलाव, एक गिलास छाछ या - एक कटोरी सेबी दालचीनी दलीय और चार बादाम या - दो दलिया पेनकेक्स या मल्टीग्रेन पेनकेक्स और एक गिलास दूध या - एक गेहूं की रोटी, दो तले अंडे या - एक कटोरा अंकुरित और फ्लैक्ससीड्स 

यह भी पढ़ें- Ramadan 2018: रमजान के दिनों हेल्दी और फिट रहने के 5 तरीके

डिनर

- एक कटोरी सब्जी या पनीर पराठा, एक कटोरी दही - या एक कटोरी चिकन पुलाव और एक कटोरी सब्जियों का रायता या - एक रोटी और एक कटोरी एग वाइट करी या - एक कटोरा सलाद, ग्रिल्ड फिश के दो पीस और एक रोटी 

(फोटो- पिक्साबे)

टॅग्स :रमजानडायबिटीजहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?