इस रमजान मीठे में बनाइए स्पेशल शाही टुकड़ा

By मेघना वर्मा | Published: May 19, 2018 08:06 AM2018-05-19T08:06:29+5:302018-05-19T08:10:56+5:30

सहरी के वक्त खाना खाते हैं और फिर पूरे दिन कुछ भी नहीं खाते। फिर शाम को इफ्तार के बाद रोजा खोला जाता है।

how to cook a shahi tukda at home in hindi | इस रमजान मीठे में बनाइए स्पेशल शाही टुकड़ा

इस रमजान मीठे में बनाइए स्पेशल शाही टुकड़ा

रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 30 दिन रोजा रखेंगे। इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान है जिसे अरबी भाषा में रमादान कहते हैं। नौवें महीने यानी रमजान को 610 ईस्वी में पैगंबर मोहम्मद पर कुरान प्रकट होने के बाद मुसलमानों के लिए पवित्र घोषित किया गया था। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। उन्हीं में से सबसे स्पेशल डिश होती है शाही टुकड़ा। आप भी मीठे के शौकीन है तो इस रमजान आप अपने घर में शाही टुकड़ा बना सकते हैं। 

शाही टुकड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 लीटर फुल क्रीम दूध
400 ग्राम कंडेंस मिल्‍क(मिल्क मेड)
6-8 स्लाइस ब्रेड
किशमिश,बादाम
1 छोटा चम्मच इलायची पाऊडर
घी फ्राई करने के लिए

नई दुल्हन को ससुराल में खाना बनाते समय इन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान

शाही टुकड़ा बनाने की विधि 

1. एक भारी तले वाले बर्तन में दूध,कंडेंस मिल्‍क डालकर तब तक उबाले जब तक की यह आधा न हो जाए।फिर इसमें इलायची पाऊडर डालकर मिक्स करें।
2. अब ब्रैड के स्लाइस को मनचाहे आकार में काट लें और कढ़ाई में घी गर्म करके ब्रेड को गोल्‍डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद इसे निकाल कर पेपर टावल पर रख दें।
3. कढ़ाई से बचा हुआ घी निकाल कर थोड़ा सा घी रहने दें और इसमे ड्राई फ्रूट फ्राई कर लीजिए।
4. अब ब्रैड के टुकडों को सर्विग प्लेट में निकाल कर ऊपर से गाढ़ा दूध डाल दें और मेवे से सजा कर सर्व करें।

Web Title: how to cook a shahi tukda at home in hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे