लाइव न्यूज़ :

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में बनेगा आई बैंक, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया कई ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2026 15:15 IST

मंगल पांडेय ने बताया कि आई बैंक शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और नेत्र उपचार की सुविधाएं मजबूत होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअगले तीन महीने के भीतर इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।ट्रामा सेंटर की स्थापना को लेकर भी सरकार ने पहल शुरू कर दी है।पारा मेडिकल एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी कोर्स में दाखिल छात्राओं का मामला उठा।

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदन में चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान सदन में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई बड़ा ऐलान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कह भी बताया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक की स्थापना की जाएगी। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि खगड़िया में ट्रामा सेंटर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और अब आवश्यक मानव संसाधन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले तीन महीने के भीतर इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह जानकारी उन्होंने पूर्णिया विधायक के सवाल के जवाब में दी। मंगल पांडेय ने बताया कि आई बैंक शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और नेत्र उपचार की सुविधाएं मजबूत होंगी। इसके अलावा, महेशखूंट में ट्रामा सेंटर की स्थापना को लेकर भी सरकार ने पहल शुरू कर दी है।

इस संबंध में विधायक बाबूलाल सूर्य के प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है और आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। वहीं, सदन के अंदर पारा मेडिकल एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी कोर्स में दाखिल छात्राओं का मामला उठा।

जदयू के विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सरकार से पूछा कि वर्ष 2023 -24 और 2024-25 सत्र में दाखिल 500 संस्थानों में 50,000 छात्रों की अब तक परीक्षा नहीं हुई है। इस पर पांडेय ने कहा कि 2023 -24 की परीक्षा इसी साल मार्च में हो जाएगी और 2024- 25 की परीक्षा भी जल्द होगी।

उन्होंने अपने लिखित जवाब में यह स्पष्ट कर दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल महीने में आयोजित करवाई जाएंगी। मंगल पांडेय ने कहा कि विभाग ने परीक्षा प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और परीक्षा कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इन महत्वपूर्ण कोर्सों के छात्रों को समय पर डिग्री मिल सके और वे रोजगार के अवसरों से वंचित न रहें। मंगल पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि डेंटल कॉलेज में डोमिसाइल नीति लागू नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पटना हाई कोर्ट में मामला लंबित है इस कारण इसे लागू नहीं किया जाएगा। यह डेंटल छात्रों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि, दंत चिकित्सक भर्ती में 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण नीति बदलने के कारण अभ्यर्थी अपने ही राज्य में पराए हो गए हैं ऐसे में छात्रों ने नीतीश सरकार से गुहार लगाई थी कि सरकार 100 प्रतिशत आरक्षण नीति लागू कर दे। लेकिन सदन में नीतीश सरकार ने बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि डोमिसाइल लागू नहीं होगा।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?