लाइव न्यूज़ :

30 की उम्र में बूढ़ा बना देती हैं ये तीन गलतियां, इन 5 चीजों को खाकर 100 साल जी सकते हैं आप

By उस्मान | Updated: April 26, 2019 12:39 IST

Health and Diet tips in Hindi:जल्दी बाल सफेद होना, शरीर कमजोर हो जाना, दांत कमजोर होना, गाल अंदर बैठना, जल्दी थक जाना, पाचन-तंत्र बिगड़ जाना जैसी समस्याएं युवाओं में आम हो गई हैं.

Open in App

समय के साथ बुढ़ापा आना एक आम बात है। बुढ़ापे को किसी भी तरीके से रोका नहीं जा सकता। यह एक नैचुरल प्रोसेस है। मगर कुछ लोग समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। खराब लाइफस्टाइल और डाइट समय से पहले ही बूढ़ा होने का सबसे बड़ा कारण हैं। बुढ़ापा अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, लेकिन बुढ़ापे में बीमार पड़ने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। उसके साथ जीवन के अंत की शुरुआत भी हो जाती है। 

जल्दी बाल सफेद होना, शरीर कमजोर हो जाना, दांत कमजोर होना, गाल अंदर बैठना, जल्दी थक जाना, पाचन-तंत्र बिगड़ जाना जैसी समस्याएं युवाओं में आम हो गई हैं, जो बुढ़ापे के संकेत हैं। 'द लांसेट पब्लिक हेल्थ' में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, भारत के लोग जापान और स्विट्जरलैंड में रहने वाले लोगों की तुलना में जल्दी बुढ़ापा महसूस करने लगते हैं। इतना ही नहीं, भारत में रहने वाले लोगों को सेहत संबंधी यही परेशानियां 60 की उम्र तक आते-आते महसूस होने लगती हैं।

1) शराब का सेवन आज के समय में जब हम देखते हैं तो भारी मात्रा में युवा शराब का सेवन करते हैं और जब शराब की आदत पड़ जाती है तो इसे छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। लगातार शराब के सेवन से फेफड़े और किडनी से सम्बंधित घातक रोग हो जाते हैं और शरीर बहुत ही कम उम्र में कमजोर हो जाता है। 

2) तंबाकू का सेवन देश में लगभग 80 फीसदी लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। तंबाकू चाहे सिगरेट के रूप में हो या किसी अन्य रूप में। इसमें गुटखा की बहुत बड़ी भूमिका है। तंबाकू के सेवन से बहुत ही कम उम्र में शरीर जर्जर और कमजोर हो जाता है। तंबाकू कैंसर जैसी कई घातक बीमारियों को भी जन्म देती है।

3) अवसाद और तनावअवसाद या डिप्रेशन इंसान को मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर बना देता है। मगर अब वैज्ञानिकों का कहना है कि इन समस्याओं के साथ ही अवसाद बुढ़ापा भी जल्दी लाता है। वैज्ञानिकों ने डिप्रेशन सेल्स में एजिंग की प्रक्रिया को तेज कर देता है। जो लोग गंभीर किस्म के अवसाद का शिकार होते हैं, वे बाकी लोगों के मुकाबले जल्दी बूढ़े हो जाते हैं। इसके अलावा क्रोध, चिंता, तनाव, भय, घबराहट, चिड़चिड़ापन, ईर्ष्या आदि भाव बुढ़ापे को न्योता देने वाले कारक हैं।  

लंबा और स्वस्थ जीवन जीने का तरीकाहर इंसान एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहता है। इसमें कोई शक नहीं है कि स्वस्थ और लंबे जीवन में बेहतर जीवनशैली और डाइट का अहम रोल है। इंग्लिश वेबसाइट ब्राइटसाइड ने 114 साल जीने वाले बर्नान्डो लैपलो के लंबे जीवन से जुड़े सीक्रेट्स शेयर किये हैं, उनसे आपको प्रेरणा मिल सकती है। बर्नान्डो लैपलो का जन्म 1901 में हुआ था और 2015 में उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने अपने लंबे जीवन का श्रेय स्वस्थ भोजन को दिया। उनके खाने में बहुत सारी जैविक सब्जियां और फल शामिल रहे। उन्होंने बताया कि हर इंसान को लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनी डाइट में दालचीनी, चॉकलेट लहसुन, शहद और ओलिव ऑयल जैसी चीजों को किसी भी कीमत पर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आपको रोजाना कम से कम 15 मिनट फिजिकल एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब