लाइव न्यूज़ :

ये 5 कारण बताते हैं कि आखिर क्यों वेस्टर्न पॉट से बेहतर है इंडियन टॉयलेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 15:33 IST

वेस्टर्न स्टाइल वाले टॉयलेट आने के नई बन रही बिल्डिंग, होटल, मकानों में इंडियन स्टाइल वाले पॉट की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवेस्टर्न स्टाइल वाले टॉयलेट को इस्तेमाल के दौरान पेट पर किसी भी तरह का दबाव नहीं पड़ता जबकि इंडियन पॉट का इस्तेमाल करने के दौरान पेट पर दबाव पड़ता है।वेस्टर्न स्टाइल वाले टॉयलेट में टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल होता जिससे पेपर की बर्बादी होती है।

देश-दुनिया में कई तरह के बदलावों के साथ वॉशरूम में भी बदलाव आने लगा है। धीरे-धीरे अब अधिकतर लोग वेस्टर्न टॉयलेट की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि कई लोग अभी भी सिर्फ इंडियन पॉट को ही इस्तेमाल करने में कंफर्टेबल हैं। लेकिन जो लोग वेस्टर्न टॉयलेट की तरफ बढ़ रहे हैं उनको इससे होने वाले नुकसान जान लेना जरूरी है साथ ही यह भी जान लें कि इंडियन पॉट के फायदे क्या हैं.?

-वेस्टर्न टॉयलट भले ही कंफर्टेबल हो लेकिन इनके कई नुकसान भी हैं। इंडियन टॉयलेट को इस्तेमाल करने के दौरान शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है जिसका आपकी बॉडी पर असर दिखता है। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा है। अधिकांश लोग एक्सरसाइज का महत्व जानते भी होंगे। 

-इंडियन टॉयलेट को इस्तेमाल करने के दौरान स्क्वेट एक्सरसाइज हो जाती है। इसके इस्तेमाल के दौरान ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है साथ ही हाथ और पैर की भी एक्सरसाइज हो जाती है।

-वेस्टर्न स्टाइल वाले टॉयलेट को इस्तेमाल के दौरान पेट पर किसी भी तरह का दबाव नहीं पड़ता जबकि इंडियन पॉट का इस्तेमाल करने के दौरान पेट पर दबाव पड़ता है। यह पेट की सफाई और डाइजेशन और दोनों के लिए अच्छा है।

-वेस्टर्न स्टाइल वाले टॉयलेट में टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल होता जिससे पेपर की बर्बादी होती है। जबकि इंडियन टॉयलेट में कोई पेपर नहीं इस्तेमाल होता। वेस्टर्न टॉयलेट में पानी भी ज्यादा इस्तेमाल होता है जबकि इंडियन टॉयलेट में पानी की बर्बादी कम होती है।  

-कई मामलों में गर्भवती महिलाओं के लिए भी इंडियन स्टाइल वाले पॉट को बेहतरीन बताया गया है। इसको इस्तेमला करने के दौरान बॉडी का जो पोस्चर होता है उससे नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब