लाइव न्यूज़ :

मानसून के मौसम में इन 5 तरह के भोजन से बचें, घर आ सकती है बीमारी, जानें सुरक्षित और स्वस्थ रहने के उपाय

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 22, 2024 11:51 IST

आने वाले महीनों के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। मानसून के मौसम में प्रदूषण और खाद्य जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे के कारण कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून के मौसम में खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है बैक्टीरिया, कवक और अन्य बीमारी फैलाने वाले रोगाणु तेजी से विकसित होते हैंकुछ खाद्य पदार्थों से परहेज किया जाना चाहिए

foods you need to avoid this monsoon season: देश के कई हिस्सों में मानसून का मौसम आ चुका है। इस मौसम में खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आने वाले महीनों के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। मानसून के मौसम में प्रदूषण और खाद्य जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे के कारण कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज किया जाना चाहिए। इस दौरान नमी के कारण बैक्टीरिया, कवक और अन्य बीमारी फैलाने वाले रोगाणु तेजी से विकसित होते हैं। इस लेख में हम आपको उन पांच खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिनसे मानसून के मौसम में यथासंभव बचने की कोशिश करना चाहिए।

पत्तेदार सब्जियां

मानसून के दौरान नमी के स्तर में वृद्धि के कारण पालक, पत्तागोभी और साग जैसी सब्जियों के दूषित होने का खतरा होता है। ये बैक्टीरिया और परजीवियों को आश्रय दे सकते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इनके सेवन से बचने का प्रयास करना चाहिए।

सड़क पर खुले में बिकने वाला भोजन

मानसून के मौसम में स्ट्रीट फूड जोखिम भरा हो सकता है।  यह अक्सर अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किया जाता है। खाद्य जनित बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए स्ट्रीट वेंडरों के चाट, पकौड़े और समोसे जैसे खाद्य पदार्थों से बचें। मानसून के मौसम में सड़क पर खुले में बिकने वाला भोजन आपकी सेहत का जायका बिगाड़ सकता है।

सड़क पर खुले में बिकने वाले कटे हुए फल

रेहड़ी-पटरी पर या बाजारों में बेचे जाने वाले पहले से कटे फलों को ठीक से धोया नहीं जाता। काट कर रखने के बाद भी इनपर धूल मिट्टी पड़ती रहती है। बेहतर होगा कि आप जोखिम को कम करने के लिए साबुत फलों को घर लाएं और धोने के बाद काट कर खाएं।

सी-फूड या समुद्री भोजन

मानसून के मौसम में सी-फूड से भी बचने की सलाह दी जाती है। यह मौसम जलजनित बीमारियों के बढ़ने के लिए जाना जाता है और इस दौरान समुद्री भोजन आसानी से दूषित हो सकता है। इस मौसम में मछली, झींगा और अन्य समुद्री भोजन खाने से बचने की जरूरत है।

तले हुए खाद्य पदार्थ और मांसाहारी करी

पकोड़े, भजिया और समोसा जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ मानसून के दौरान लोकप्रिय स्नैक्स हैं। बारिश हुई नहीं कि मन ललचाने लगता है। लेकिन इससे सावधान रहने की जरूरत है। ये पचने में मुश्किल तो हो ही सकते हैं साथ ही बाहर से मंगाए गए तले हुए खाद्य पदार्थ अपने साथ कई बीमारियां भी साथ ला सकते हैं। इसके बजाय घर पर बनाए गए ग्रिल्ड स्नैक्स जैसे हल्के विकल्प चुनें। मॉनसून की नमी वाली परिस्थितियों में मांस और पोल्ट्री के व्यंजन भी जल्दी खराब हो सकते हैं। यदि आप मांसाहारी भोजन करना पसंद करते हैं तो विश्वसनीय स्रोतों से खरीद कर खुद पकाएं। बचे हुए भोजन को रखकर दोबारा न खाएं।

टॅग्स :मानसून हेल्थ टिप्स हिंदीमानसूनफिटनेस टिप्सभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत