लाइव न्यूज़ :

फेमिना मिस इंडिया अनुकृति वास अपने फिगर को ऐसे रखती हैं स्लिम एंड फिट

By उस्मान | Updated: June 20, 2018 14:25 IST

अनुकृति के अनुसार मॉडलिंग के लिए फिटनेस का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और मैं अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहती हूं।  

Open in App

फेमिना मिस इंडिया 2018 का खिताब तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता है। मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने अनुकृति को ताज पहनाया। अनुकृति अब भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड 2018 का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले अनुकृति फेमिना मिस तमिलनाडु और रजनीगंधा पर्ल्स मिस ब्यूटीफुल स्माइल का भी खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप बनीं और सेकेंड रनर-अप आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव बनीं।

 

19 साल की अनुकृति खूबसूरत होने के साथ-साथ हेल्दी और फिट भी हैं। वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। भला उनके जैसा सेक्सी फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। पेशे से एक एथलीट होने की वजह से उन्हें अपनी फिटनेस का ध्यान रखना पड़ता है। उनके वर्कआउट रूटीन में डांस भी शामिल है जिससे उन्हें फिट रहने में मदद मिलती है।

 

डांस है फिटनेस का राज़

इंडिया टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनुकृति ने बताया कि उन्हें डांस का बहुत शौक है। डांस एक ऐसा वर्कआउट है जिससे उन्हें हेल्दी और फिट रहने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं अनुकृति स्टेट लेवल की एथलीट भी हैं। अनुकृति ने कहा, 'मॉडलिंग हमेशा मेरे दिमाग में रहा है और इसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। मॉडलिंग के लिए फिटनेस का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और मैं अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहती हूं।

 

एडवेंचर भी है पसंद

अनुकृति सिर्फ स्पोर्ट्स या फिटनेस में ही अच्छी नहीं है बल्कि उन्हें एडवेंचर भी पसंद है। उन्हें बाइक चलाने का भी बहुत शौक है। वो एक सुपरमॉडल बनना चाहती हैं और फिल्मों में भी काम करनी चाहती हैं। 

इसमें कोई शक नहीं है कि अनुकृति जैसी बॉडी पाने के लिए आपको भी मेहनत करनी होगी। लेकिन आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए। आपको अपने बिजी शेड्यूल में से अपने लिए रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालना चाहिए। 

टॅग्स :मिस इंडियाफिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?