लाइव न्यूज़ :

रात में नींद की गोली के बजाय खाया करें केला, सो पाएंगे ठीक से, Night में Banana खाना कैसा? जानें एक्सपर्ट्स की राय

By आजाद खान | Updated: August 6, 2022 15:30 IST

जानकारों की माने तो केला में फाइबर के साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन भी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यह शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेला सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर और विटामिन अच्छी मात्रा में पाई जाती है। जानकार केला को दोपहर में खाने सलाह देते है।

Banana Benefits Loss: केला एक ऐसा फल है जो हर किसी को बहुत पसंद है। लोग इसके इतने शौकिन है कि वे कच्चा और पका दोनों ही केला खाना बहुत पसंद करते है। वैसे तो केले के खाने का कोई समय नहीं होता है, आप जब चाहे तब इसे खा सकते हैं। लेकिन लोगों में यह आम धारणा है कि केले को रात में नहीं खाना चाहिए। 

लोग इस धारण के पीछे अलग-अलग तर्क देते है और ऐसे में केले के रात में खाने को लेकर लोगों में असमंजस पैदा हो जाती है। लोगों की यह सोच कितनी सही है और क्या सच में रात में केला नहीं खाना चाहिए, आइए जानने की कोशिश करते है। यही नहीं इसके खाने का सही तरीका और इससे जुड़ी और जानकारियां भी लेने की कोशिश करेंगे। 

क्या कहते है जानकार (What Expert Says)

केला रात में खाना चाहिए या नहीं और इसके रात में खाने से सेहत को नुकसान होता है, इस पर कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। लेकिन अगर आयुर्वेद की माने तो रात में केला के खाने से आपको परेशानी हो सकती है। इसके कारण आपके गले में बलगम हो सकता है और इसके रात में प्रयोग से आपका गला भी घुट सकता है। 

इन सब के अलावा केला को एक भारी फल माना जाता है जिसे रात में खाने से उसके पचने में देरी हो सकती है और इससे आपको अपच की समस्या हो सकती है। रात में आपके शरीर में पचाने की प्रक्रिया बहुत ही धीरे काम करती है, ऐसे में रात में केल खाना से आपको पेट से संबंधित समस्याएं भी हो सकती है। 

नींद नहीं आने की समस्या में खा सकते है रात में केला (Eat Banana for Sleep)

कुछ स्टडी के अनुसार, अगर किसी को रात में नींद नहीं आती है और उसके जगने की आदत बन जाती है तो ऐसे में उसे नींद को जल्दी बुलाने और सही से सोने के लिए उसे रात में केला खाना चाहिए। 

स्टडी के मुताबिक, रात में केला खाने के बाद आपको नींद आने लगती है और नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह सबसे अच्छा और बेहतर उपाय है। जानकार कहते है कि नींद की समस्या से परेशान लोग नींद की गोली के बचाय केला खा सकते है। इससे उन्हें फायदा मिलेगा। 

केला को कब खाना चाहिए, कब रहे इससे दूर (Banana Eating Ideal Time)

केला एक ऐसा फल है जिसमें आवश्यक पोषक तत्वों के साथ भारी मात्रा में विटामिन भी पाए जाते है। केला में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन अच्छी मात्रा में पाई जाती है। 

आम तौर पर केले को दोपहर में खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर जरूरत न हो तो इसे रात में खाने से बचें। इसके बावजूद भी अगर आप रात में केला खाना चाहते है तो आप खा सकते है, लेकिन खाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। 

ये लोग रात में केला खाने बचें (These People Stay Away from Banana)

नीचे बताए गए परिस्थियों में लोगों को रात में केला खाने से बचना चाहिए। इससे वह बीमारियों से बचे रहेंगे। आइए जान लेते है। 

---अगर आप सर्दी और खांसी से परेशान है तो ऐसे में रात में केला खाने से बचें, वरना आपका तबियत और भी खराब हो सकता है। ---अस्थमा रोगी रात में केला खाने से परहेज करें। इससे उनका अस्थमा और भी बढ़ सकता है। ---जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं है, वे लोग भी रात में केला के खाने से दूर रहे। ---जो लोग अपना वजन कम कर रहे है, उन्हें भी केला से दूर रहना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सभोजनवजन घटाएंवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!