लाइव न्यूज़ :

चाय के साथ 30 मिनट बाद पीए ठंडा पानी, टी के साथ न खाएं ड्राई फ्रूट-बेसन के पकौड़ें, बढ़ सकती है परेशानी-हो सकते है बीमार

By आजाद खान | Updated: July 28, 2022 17:20 IST

जानकारों की माने तो आम तौर पर चाय पीने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अगर आप चाय के साथ कुछ और चीजों का सेवन करते है तो ऐसे में आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचाय सेहत के लिए फायदेमंद तो नुकसानदेह भी होता है। इससे शरीर को ताजगी मिलने के साथ गंभीर परेशानियां भी होती है। चाय पीने वालों को चाय पीते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Food Combination With Tea:चाय किसे नहीं पसंद है, या यूं कह ले कि चाय का दीवाना हर कोई है। क्या सुबह और क्या शाम, लोग जब चाहे तब चाय पिते है। इससे उन्हें ताजगी मिलती है और उनका फिटनेस भी बरकरार रहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि चाय को किसी भी चीज के साथ लेना सही नहीं है। इससे आपको कई परेशानियां भी हो सकती है। इस कारण आपका शरीर पर बुरा असर भी पड़ सकता है। 

तो ऐसे में आइए जानते है कि वो कौन-कौन सी चीजें है जिन के साथ चाय को सेवन करने से आपको गंभीर समस्या भी हो सकती है। यही नहीं इन चीजों के सेवन से क्या नुकसान होने वाला है, आइए वो भी एक-एक करके जान लेते है। 

1. चाय के साथ कभी न खाएं ड्राई फ्रूट (Dry Fruit)

जानकारों की माने तो चाय के साथ कभी भी ड्राई फ्रूट को नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राई फ्रूट में आइरन होता है और दूध के साथ आइरन को खाना से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कभी भी भूलकर भी चाय या दूध के साथ ड्राई फ्रूट का सेवन न करें। 

2. चाय के साथ न खाएं बेसन की चीजें (Besan Items)

बेसन से बनी चीजों को भी चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे आपके पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ता है। बहुत से लोग ऐसे होते है जो चाय के साथ बेसन के पकौड़ों को खाना बहुत पसंद करते है, ऐसे यह फूड काम्बिनेश्न आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। 

इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और इससे आपकी पेट की समस्या बढ़ सकती है। 

3. ठंड़ी चीजों का सेवन से बचा करें (Cold Things)

यही नहीं अगर आप चाय के शौकिन है तो ऐसे में आपको चाय के साथ ठंड़ी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। एक साथ दो अलग-अलग तासीर के चीजों का सेवन करने से आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसलिए चाय के साथ कभी भी लस्सी, ठंडा पानी और दही जैसे ठंडी चीजों का सेवन नहीं करनी चाहिए। अगर आप चाय के साथ ठंडा पानी पीना चाहते है तो इसके लिए कम से कम 30 मिनट का इन्तेजार करें फिर ठंडा पानी पीए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सभोजनचायवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतभारत में दूध उपभोग के बदलते तौर-तरीके: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत