लाइव न्यूज़ :

COVID-19 Omicron: चीन ने दुनिया को डराया, कोरोना का नया प्रकार दुनिया में फैल सकता है?, जानें एक्सपर्ट और वैज्ञानिक की क्या है राय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2022 20:16 IST

COVID-19 Omicron: जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग मामलों के विशेषज्ञ डॉ. स्टुअर्ट कैंपबेल रे ने कहा,‘‘ चीन में एक बड़ी आबादी रहती है और वहां प्रतिरक्षा क्षमता सीमित है। यह कुछ इस तरह की स्थिति लगती है जिसमें हम कोविड-19 वायरस के नये प्रकार का विस्फोट देख सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कई प्रकारों का मिश्रण हो सकता है या फिर पूरी तरह से अलग एक नया प्रकार हो सकता है।खास तौर पर वायरस पर रूपांतरित होने का दबाव डाला है। फिलहाल जेनेटिक वायर सिक्वेंसिंग की सीमित जानकारी चीन से मिल रही है।

COVID-19 Omicron: क्या चीन में कोविड-19 के मामलों में उछाल से कोरोना वायरस का नया उत्परिवर्तित प्रकार दुनिया में फैल सकता है? वैज्ञानिक नहीं जानते, लेकिन चिंतित हैं कि ऐसा हो भी सकता है। उन्हें लगता है कि यह अभी फैले कोविड-19 के ओमीक्रोन जैसा हो सकता है।

वैज्ञानिक कहते हैं कि यह कोरोना वायरस के कई प्रकारों का मिश्रण हो सकता है या फिर पूरी तरह से अलग एक नया प्रकार हो सकता है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग मामलों के विशेषज्ञ डॉ. स्टुअर्ट कैंपबेल रे ने कहा,‘‘ चीन में एक बड़ी आबादी रहती है और वहां प्रतिरक्षा क्षमता सीमित है।

यह कुछ इस तरह की स्थिति लगती है जिसमें हम कोविड-19 वायरस के नये प्रकार का विस्फोट देख सकते हैं।’’ हर नया संक्रमण कोरोना वायरस को उत्परिवर्तित होने का अवसर प्रदान करता है और यह वायरस चीन में तेजी से फैल रहा है। 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश ने ‘जीरो कोविड’ की नीति को काफी हद तक त्याग दिया है।

हालांकि, दर्ज टीकाकरण दर समग्र रूप से काफी अधिक है, लेकिन बूस्टर खुराक लगाने की दर कम है , खासकर बुजुर्गों में। चीन का घरेलू टीका गंभीर संक्रमण के खिलाफ पश्चिमी देशों के एम-आरएनए आधारित टीके के मुकाबले कम असरदार साबित हुआ है। चीन में बहुत से लोगों को टीका एक साल पहले लगाया गया था जिसका अर्थ है कि उनमें प्रतिरक्षा क्षमता कम हो चुकी है।

इन सबका क्या परिणाम होगा? इसका सीधा सा जवाब है कि वायरस को उत्परिवर्तित होने के लिए एक उर्वर आधार मिल जाएगा। रे ने कहा, ‘‘जब हमने संक्रमण की बड़ी लहर देखी, तब इसके बाद अक्सर वायरस का नया प्रकार उत्पन्न हुआ।’’

ओहायो राज्य विश्वविद्यालय में वायरस का अध्ययन करने वाले डॉ. शान-लु लियू ने कहा कि बहुत से मौजूदा ओमिक्रोन प्रकार चीन में चिह्नित किये गये हैं जिनमें बीएफ-7 शामिल है, जो प्रतिरक्षा से बचने में माहिर है। ऐसा माना जाता है कि चीन में कोविड-19 मामलों में वर्तमान उछाल की वजह वायरस का बीएफ-7 प्रकार है।

विशेषज्ञों के मुताबिक आंशिक प्रतिरक्षा वाली आबादी (जैसे की चीन) ने खास तौर पर वायरस पर रूपांतरित होने का दबाव डाला है। भारत में वेल्लोर स्थित क्रश्चियन मेडिकल कॉलेज में वायरस का अध्ययन करने वाली डॉ. गगनदीप कांग ने कहा कि अभी यह देखना बाकी है कि क्या वायरस चीन में भी अपने विकास का समान तरीका अपनाता है जो टीका विकसित होने के बाद इसने बाकी दुनिया में अपनाया या इसके विकास का तरीका पूरी तरह अलग होगा?

मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय के विषाणु विज्ञानी जर्मी लुबान ने कहा कि फिलहाल जेनेटिक वायर सिक्वेंसिंग की सीमित जानकारी चीन से मिल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वहां जो कुछ भी चल रहा है उसे हम नहीं जानते। लेकिन इतना स्पष्ट है कि महामरी का अभी अंत नहीं हुआ है।’’ 

टॅग्स :बीएफ.7 ओमीक्रोनओमीक्रोन (B.1.1.529)चीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत