लाइव न्यूज़ :

प्लास्टिक और त्वचा पर ज्यादा देर तक जिंदा रह सकता है ओमीक्रोन, जापान के वैज्ञानिकों की रिसर्च में खुलासा

By विनीत कुमार | Published: January 25, 2022 3:22 PM

ओमीक्रोन वेरिएंट पर्यावरण में ज्यादा स्थिर तरीके से रह सकता है। ये खुलासा एक रिसर्च में हुआ है। ये भी पता चला है कि ये प्लास्टिक और इसानों की त्वचा ज्यादा लंबे समय तक जीवित रह सकता है।

Open in App

नई दिल्ली: कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट इस वायरस के पूर्व के अन्य स्ट्रेन के मुकाबले प्लास्टिक और इसानों की त्वचा ज्यादा लंबे समय तक जीवित रह सकता है। जापान के वैज्ञानिकों की एक नई शोध में इसका खुलासा हुआ है।

क्योटो प्रीफेक्चुरल यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन की एक टीम द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि प्रयोगशाला में टेस्ट के दौरान ओमीक्रोन वेरिएंट मूल स्ट्रेन की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहे। इस स्टडी की हालांकि अभी समीक्षा करना बाकी है।

ओमीक्रोन: प्लास्टिक पर 193 घंटे जिंदा रहने की क्षमता 

शोध के अनुसार प्लास्टिक की सतह पर कोरोना वायरस का मूल स्ट्रेन और अल्फा, बीटा, गामा सहित डेल्टा वेरिएंट क्रमश: 56 घंटे, 191.3 घंटे, 156.6 घंटे, 59.3 घंटे और 114 घंटे तक जीवित रह सकते हैं। वहीं ओमीक्रोन वेरिएंट 193.5 घंटे (करीब 8 दिन) प्लास्टिक की सतह पर सक्रिय रह सकता है।

त्वचा पर 21 घंटे से ज्यादा समय तक रह सकता है सक्रिय

शोध के अनुसार शवों के चमड़े से लिए गए सैंपल में ये बात सामने आई कि ओमीक्रोन वेरिएंट इंसानी त्वचा पर 21.1 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। इसके उलट कोरोना वायरस का मूल वेरिएंट औसतन 8.6 घंटे सक्रिय रह सकता है। वहीं अन्य वेरिएंट जैसे अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा क्रमश: 19.6 घंटे, 19.1 घंटे, 11 घंटे और 16.8 घंटे तक इंसान की त्वचा पर सक्रिय रह सकते हैं।

अध्ययन से पता चला है कि ओमीक्रोन पर्यावरण में बेहद स्थिर तरीके से रह सकता है। यह भी एक अहम कारण है जिससे कि ये वेरिएंट ज्यादा संक्रामक है। यह बात भी सामने आई है कि त्वचा पर ओमीक्रोन सहित सभी वेरिएंट अल्कोहल आधारित सैनेटाइजर के इस्तेमाल के 15 सेकेंड में निष्क्रिय हो गए।

बता दें कि ओमीक्रोन वेरिएंट के बारे में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल नवंबर में पता चला। इसके बाद अब यह लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है। इसकी वजह से कोरोना के मामले एक बार फिर पूरी दुनिया में बढ़ गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट

विश्वएस्ट्राजेनेका ने वैश्विक स्तर पर वापस ली कोविड वैक्सीन, बताया ये कारण: रिपोर्ट

भारतCoWIN सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कारण

विश्वChina Covid-19: विरोध प्रदर्शन का असर, प्रयोगशाला में लौटे वैज्ञानिक झांग योंगझेन, चीन कैसे कोविड-19 वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा!

स्वास्थ्यकोविड-19 वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर बोली एस्ट्राजेनेका- "हमारी सहानुभूति उन लोगों के प्रति है..."

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यक्या आप भी माइग्रेन से हैं पीड़ित? इन 5 कारणों से होता है ये, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यGreen Tea: जानें ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका और समय क्या है? इस समय भूलकर भी न करें सेवन

स्वास्थ्यवजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं कुंदरू, जानिए इसके अद्भुत फायदों के बारे में

स्वास्थ्यWorld Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे ये 7 टिप्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यICMR guidelines: रिफाइंड तेल को दोबारा गर्म करना हो सकता है बेहद खतरनाक, कैंसर जैसी बीमारी का खतरा, आईसीएमआर ने किया आगाह