लाइव न्यूज़ :

Corona Effects: धीरे-धीरे आपका यौन जीवन बर्बाद कर रहा है कोरोना, इन 10 उपायों से अपने जीवन में भरें रोमांच

By उस्मान | Updated: July 24, 2020 11:00 IST

Coronavirus impact on Men's Health: एक अध्ययन के अनुसार कोरोना की वजह से तनाव और चिंता बढ़ने से यौन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है

Open in App

ब्रिटेन में हाल ही में किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन का यौन गतिविधियों पर गहरा असर पड़ा है। वर्तमान में महामारी के कारण चिंता और तनाव बढ़ने से लोगों की रुचि कम हुई है। पता चला है कि विवाहित लोग सहवास नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग अपने साथी से नहीं मिल पा रहे हैं और कुछ लोग डेटिंग ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। 

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स में यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियांक सालेचा के अनुसार, महामारी संकट के कारण कुछ लोगों को चिंता, अवसाद, क्रोध, ऊब, हताशा और पीटीएसडी आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई शोध में पाया गया है कि संभोग के दौरान निकलने वाला हार्मोन एंडोर्फिन तनाव और चिंता को कम करने के लिए जाना जाता है।

फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, चीन के शांकी नगर अस्पताल के शोधकर्ताओं जनवरी-फरवरी के बीच कोरोना की चपेट में आये 38 कोरोना मरीजों पर अध्ययन किया और उन्होंने उनमें से लगभग 16 प्रतिशत मरीजों के स्पर्म में कोरोनो वायरस पाया। यह दर्शाता है कि यह बीमारी यौन संचरण के माध्यम से फैल सकती है। आंकड़ों में कहा गया है कि परीक्षण किए गए लगभग एक चौथाई मरीज गंभीर स्थिति में थे, जबकि उनमें से 9 प्रतिशत वायरस से ठीक हो रहे थे।

कोरोना काल में सुरक्षित यौन संबंध के उपाय

• ध्यान रहे कि आप अपने सबसे सुरक्षित यौन साथी हैं। हस्तमैथुन से कोविड-19 फैलने की संभावना नहीं है, खासकर यदि आप अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते हैं या उपयोग करने से पहले और बाद में अपने हाथों और सभी सेक्स टॉयज को कीटाणुरहित करते हैं।

• सबसे सुरक्षित यौन साथी आपका जीवनसाथी है, जिसके साथ आप रहते हैं। यह बाहर जाने या किसी अजनबी के साथ प्रयोग करने का समय नहीं है।

• सुनिश्चित करें कि दोनों सेक्स पार्टनर पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यदि आप या आपका साथी कोविड-19 या सेक्स के बाद किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लक्षण दिखाते हैं, तो तुरंत डॉक्टर को बुलाएं और यौन क्रिया को रोकें।

• अन्य किसी भी यौन गतिविधि से बचें जिसमें मुंह और गुदा का संपर्क शामिल है।

• अवांछित गर्भावस्था और यौन संचारित रोगों से बचने के लिए कंडोम और गर्भ निरोधकों का उपयोग करें।

• जब वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स करने की बात करता है, जिसके साथ आप नहीं रहते हैं, तो सबसे अच्छा है कि आप इसे समय के लिए टाल दें। 

• किसिंग से बचें कोरोना वायरस किसिंग के जरिये ट्रांसमिट हो सकता है, इसलिए किसी भी ऐसे शख्स से किसिंग से बचें, जो आपका इंटिमेट पार्टनर नहीं है। 

• ओरल सेक्स से करें तौबा इस दौरान आपको ओरल सेक्स से बचना चाहिए क्योंकि इससे वायरस के फैलने का खतरा होता है।

• अगर आपका पार्टनर अस्वस्थ महसूस कर रहा है, खासकर यदि आपको लगता है कि आपके पार्टनर को बुखार, गले में खराश, सांस या खांसी की तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको चुंबन और यौन सम्बन्ध से बचना चाहिए।

• अगर आप या आपका साथी पहले से ही डायबिटीज, हार्ट डिजीज, फेफड़ों की बीमारी या वीक इम्युनिटी सिस्टम जैसे किसी समस्या से पीड़ित है, तो आपको ऐसी स्थिति में यौन संबंध से बचना चाहिए।

• पहले और बाद में हाथों को 20 सेकंड धोएं यौन संबंध से पहले और बाद में अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और पानी से धोएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब