लाइव न्यूज़ :

सीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2025 10:17 IST

कोविड-19 टीकाकरण दीर्घकालिक रूप से हृदयाघात की घटनाओं के खिलाफ सुरक्षात्मक साबित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. रविन्द्रनाथ की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की है।हृदयाघात की घटनाओं में हुई वृद्धि के लिए लंबे समय तक हुआ कोविड जिम्मेदार है।टीकाकरण और अचानक होने वाली हृदयाघात की घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है।

बेंगलुरुः कर्नाटक में हृदयाघात से हुई मौतों के हालिया मामलों की जांच करने वाली विशेषज्ञ समिति ने यह निष्कर्ष निकाला है कि किसी व्यक्ति में समय से पहले हुए हृदय रोग (प्रिमेच्योर कार्डियोवैस्कुलर डिजीज) का कोविड-19 संक्रमण या कोविड टीकाकरण के बीच कोई संबंध नहीं है।

पैनल द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 टीकाकरण दीर्घकालिक रूप से हृदयाघात की घटनाओं के खिलाफ सुरक्षात्मक साबित हुआ है। राज्य सरकार ने हसन जिले में हृदयाघात से हुई 20 से अधिक लोगों की मौत की जांच के लिए जयदेव हृदय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. रविन्द्रनाथ की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की है।

सरकार को दो जुलाई को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान आंकड़ा इस बात का समर्थन नहीं करता है कि युवाओं के बीच अचानक हृदयाघात की घटनाओं में हुई वृद्धि के लिए लंबे समय तक हुआ कोविड जिम्मेदार है। इसमें कहा गया, ‘‘बल्कि, हृदय रोग के सामान्य जोखिम कारकों (जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान, और रक्त में वसा का असंतुलन) की बढ़ती संख्या ही अचानक हृदयाघात की घटनाओं में वृद्धि का उचित कारण हो सकता है।’’

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘जयदेव अस्पताल में किए गए अवलोकन अध्ययन में समय से पहले होने वाले हृदय रोग और कोविड-19 संक्रमण या कोविड टीकाकरण के पूर्व इतिहास के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया।” इसमें कहा गया, ‘‘दुनिया के बाकी हिस्सों में प्रकाशित ज़्यादातर अध्ययनों/रिपोर्ट में भी कोविड टीकाकरण और अचानक होने वाली हृदयाघात की घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है,

बल्कि कोविड टीकाकरण को लंबे समय में हृदय संबंधी बीमारियों से सुरक्षा देने वाला पाया गया है।” हाल ही में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि हासन जिले में हृदयाघात से हुई मौतें कोविड टीकाकरण से जुड़ी हो सकती हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि टीकों को ‘जल्दबाजी’ में मंजूरी दी गई थी।

पैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अचानक हृदयाघात से मौत के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे कोई एक कारण नहीं है। बल्कि इसके कई सारे कारण हो सकते हैं, जिसमें व्यावहारिक, आनुवंशिक और पर्यावरणीय जोखिम शामिल हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबेंगलुरुकर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें