लाइव न्यूज़ :

क्या आप बार-बार उंगलियां चटकाते हैं? सारे काम छोड़कर पहले यह पढ़ लें

By उस्मान | Updated: May 23, 2018 15:23 IST

कई अध्ययनों में ये दावा किया गया है कि ऐसा करना जोड़ों के लिए हानिकारक है।

Open in App

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो नादानी में ऐसे काम कर बैठते हैं, जो उनको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। उन्ही में से एक हाथों की उंगलियां चटकाना भी है। वास्तव में कुछ लोग हर थोड़ी देर बाद जोर-जोर से अपनी उंगलियां चटकाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसा करना सही है या गलत? क्या वास्तव में ऐसा करने से आपकी उंगलियों को आराम मिलता है या उन्हें नुकसान होता है। इस बारे में ओर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर अंजू गुप्ता आपको सारी जानकारी दे रहे हैं।  

क्या यह गंदी आदत है?

यह कोई अच्छी आदत नहीं है। वास्तव में लंबे समय तक उंगलियां चटकाने से आपको बुखार, जोड़ों में दर्द या अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है। हालांकि कई अध्ययनों में दावा किया गया है कि ऐसा करना जोड़ों के लिए हानिकारक है। लेकिन इस संबंध में कोई पर्याप्त सबूत नहीं है। 

उंगलियां चटकाने से आराम मिलता है?

उंगलियां चटकाने से जोड़ों के आसपास की मसल्स को आराम मिलता है। यही वजह है कि लोग उंगलियां चटकाते हैं। सही मायने में यही इसका वैज्ञानिक तर्क है। 

यह भी पढ़ें- केले के पत्ते से हो सकेगा कैंसर का इलाज, बीएचयू में हुई शोध

उंगलियां चटकाना और जोड़ों के दर्द के बीच कोई संबंध है?

जोड़ों के दर्द से इसका कोई संबंध नहीं है और न ही ये हड्डियों में किसी भी कमजोरी का कारण बनता है। लेकिन कई मामलों में इससे जोड़ मुलायम हो सकते हैं और ये हाइपर-मोबाइल का कारण बन सकता है। उदहारण के लिए- मशहूर निकोलो पगानिनी वायलिन वादक मारफन सिंड्रोम (हाइपर-मोबाइल जॉइंट) से जुड़े रोग से पीड़ित हैं। उनकी उंगलियां लंबी हैं और जिस तरह से वो वायलिन बजाते हैं, शायद ही कोई बजा पाये।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज, कैंसर से बचाती है हल्दी, यह भी हैं 10 फायदे

क्या इससे हड्डियों का आकार प्रभावित हो सकता है?

इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि इससे हड्डियों के साइज पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

क्या यह जेनेटिक्स समस्या है?

ऐसा नहीं है। ये कोई भी कर सकता है। 

क्या कलाई या कोहनी चटकाना समस्या का कारण है?

ऐसा नहीं है। लोग अपने जोड़ों को चटकाकर बेहतर महसूस करते हैं।  

(फोटो- पिक्साबे)

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?