लाइव न्यूज़ :

कैंसर का इलाज : किसी भी तरह के कैंसर के इलाज के लिए देश के 5 बेस्ट हॉस्पिटल, कई में होता है फ्री इलाज

By उस्मान | Updated: August 9, 2021 10:46 IST

देश में कैंसर के फ्री इलाज के कई अस्पताल हैं, जहां कैंसर का सही इलाज होता है

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कैंसर के फ्री इलाज के कई अस्पताल हैंरीजनल कैंसर सेंटर, तिरुवनंतपुरम में 60% रोगियों को मुफ्त कैंसर उपचारकैंसर से निपटने के मुंबई स्थित CCFI में मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है

एक रिसर्च के अनुसार, 50 फीसदी कैंसर के मरीज सिर्फ इसलिए इलाज नहीं करा पाते हैं क्योंकि कैंसर के इलाज का खर्चा बहुत ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में कैंसर के इलाज पर लगभग 4.5 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। जबकि गंभीर स्थिति में इसका खर्चा 6 लाख रुपये तक जा सकता है। एडवांस इलाज में इसका खर्चा और ज्यादा बढ़ सकता है। सभी प्रकार की कैंसर के एडवांस इलाज में लगभग 10 से 14 लाख रुपयों का खर्चा आ सकता है।

भारत में बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो यह नहीं जानते हैं कि देश में कैंसर के फ्री इलाज के लिए कौन-कौन से हॉस्पिटल हैं। अगर आपके परिवार में कोई कैंसर से पीड़ित है, तो आपको उसके इलाज में आने वाले खर्चे को लेकर परेशान होनी की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश में ऐसे कई बड़े बेहतर हॉस्पिटल हैं, जहां कैंसर का फ्री इलाज होता है। चलिए जानते हैं- 

1) टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबईमुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल भारत के सबसे बेहतर अस्पतालों में से एक है। यहां लगभग 70 फीसदी कैंसर रोगियों की मुफ्त देखभाल होती है। इस अस्पताल को कैंसर के एडवांस इलाज के लिए जाना जाता है। यहां रोगियों का कीमोथेरेपी और रेडियोलॉजी द्वारा इलाज किया जाता है। इसमें अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई के साथ न्यूक्लियर मेडिसिन स्कैनिंग और पीईटी स्कैन के संचालन के लिए उपकरण भी हैं।

2) किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ओन्कोलोजी, बैंगलोरबेहतर उपकरण और मशीन होने की कारण इस हॉस्पिटल को कैंसर के इलाज के लिए देश का बेहत हॉस्पिटल माना जाता है। कैंसर के फ्री इलाज के लिए इसे भारत सरकार से फंड मिलता है। इतना ही नहीं यहां कैंसर की दवाएं भी मार्केट की दामों से लगभग आधी कीमत पर मिलती हैं। 

3) टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, कोलकाता इस अस्पताल में भी कैंसर के इलाज के लिए बेहतर सुविधायें उपलब्ध हैं। इतना है नहीं यहां आपको बहत सस्ते में कैंसर की दवाएं मिल सकती हैं। अगर आपके किसी जानने वाले को कैंसर के लक्षण हैं, तो आपको उसे इस अस्पताल के बारे में जरूर बताना चाहिए। 

4) रीजनल कैंसर सेंटर, तिरुवनंतपुरमइस अस्पताल को क्लिनिकल रिसर्च के साथ मुफ्त उपचार प्रदान करने के लिए जाना जाता है। यहां इसोटोप और सीटी स्कैनिंग और कीमोथेरेपी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मुफ्त में दी जाती हैं। यहां लगभग 60% रोगियों को मुफ्त कैंसर उपचार दिया जाता है, जबकि मध्यम आय वर्ग के 29% रोगियों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। सभी प्रकार के कैंसर वाले बच्चे और बच्चे अपने आय वर्ग की परवाह किए बिना मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं। 

5) कैंसर केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मुंबईकैंसर से निपटने के मुंबई स्थित CCFI में मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है। कैंसर के इलाज के लिए यहां आहार और पोषण संबंधी परामर्श के साथ आयुर्वेद, योग और गोमूत्र चिकित्सा के सिद्धांतों का उपयोग किया जाता है। इन उपचारों ने एलोपैथ उपचारों का मुकाबला करने में कई मदद की है और कैंसर के इलाज में बेहतर साबित हुए हैं। CCFI के नासिक और बैंगलोर में भी केंद्र हैं।

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत