लाइव न्यूज़ :

कैंसर होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, युवा लड़के-लड़कियों में कॉमन है दूसरा संकेत

By उस्मान | Updated: August 9, 2019 13:47 IST

चीन और अमेरिका के बाद भारत कैंसर के मामलों में तीसरे स्थान पर है। यहां हर साल एक लाख से ज्यादा नए कैंसर के मामले सामने आते हैं।

Open in App

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है जिससे दुनियाभर में हर साल लगभग 9.6 मिलियन लोग मरते हैं। 70 फीसदी कैंसर से होने वाली मौतें निम्न-मध्यम आय वाले देशों में होती हैं। चीन और अमेरिका के बाद भारत कैंसर के मामलों में तीसरे स्थान पर है। यहां हर साल एक लाख से ज्यादा नए कैंसर के मामले सामने आते हैं। देश में महिला के बीच कैंसर का अनुमान 0.7 मिलियन है। यहां हर आठ मिनट में एक महिला की सर्वाइकल कैंसर से मृत्यु हो जाती है।

दुर्भाग्यवश कैंसर के लक्षणों का देर से पता चलता है और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। हालांकि शुरुआती लक्षणों की पहचान करके और समय पर इलाज शुरू करने पर काफी हद आप इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। कैंसर कई प्रकार के होते हैं और उनके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं।

आमतौर पर कुछ कैंसर के लक्षण एक जैसे हो सकते हैं। हम आपको कैंसर होने से पहले मिलने वाली चेतावनियां के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें समय पर समझकर आप उपचार शुरू कर सकते हैं।

1) भूख में कमीकभी-कभी भूख न लगना पाचन क्रिया खराब होने के वजह से हो सकता है लेकिन अगर आपको अक्सर यह समस्या रहती है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। कई दिनों तक भूख न लगना अच्छा संकेत नहीं माना जाएगा। यह पेट के कैंसर होने का संकेत हो सकता है।

2) सांस फूलना तेज दौड़ने, सीढ़ी चढ़ने या भारी सामान उठाने की वजह से सां फूलना आम बात है लेकिन अगर थोड़ी बहुत शारीरिक मेहनत करने के बाद भी आप थक जाते हैं और सांस फूलने लगती है तो आपको जल्द से जल्द जांच करा लेनी चाहिए।

3) लंबे समय तक खांसी रहनासर्दी-खांसी मौसम के बदलाव के कारण हो सकती है। लेकिन अगर यह समस्या दवा लेने पर भी ठीक न हो रही हो और तीन हफ्ते या उससे ज्यादा तक सर्दी-खांसी आपको बनी रहे, तो जल्दी ही इसकी जांच करानी चाहिए। यह टीवी, अस्थमा या कैंसर का लक्षण हो सकता है। 

4) घाव का ठीक ना होनाअगर आपके शरीर के किसी अंग पर कोई घाव है और वो लंबे समय से ठीक नहीं हो रहा है, तो अपने डॉक्टर को बताना ही बेहतर होता है। नही तो यह एक बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। 

5) ब्लीडिंग होनाअगर आपको किसी प्रकार की ब्लीडिंग हो रही जैसे -शौच, पेशाब या थूक में, तो सावधान हो जाएं। भले ही यह कैंसर ना हो लेकिन यह आपके स्वास्थ के खराब होने का संकेत हैं। इसलिए आपको इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना