लाइव न्यूज़ :

Bihar HIV AIDS: बेतिया में 3583 एचआईवी पॉजिटिव, नेपाल-बैंकॉक से लौटे 40 से 45 फीसदी युवा बन रहे मरीज?, गोपालगंज में 3100 मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2024 14:42 IST

Bihar HIV AIDS: सभी ड्राइवर लाइन होटल ढाबा पर एचआईवी संक्रमित हुए हैं। असुरक्षित यौन संबंध बनाने के कारण सभी ड्राइवर संक्रमित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरवल जिले में भी हर महीने 3 से 4 नए मरीज सामने आ रहे हैं।5 में से 10 फीसदी ऐसे युवा हैं जो इंजेक्शन के माध्यम से ड्रग लेते थे। बिहार में मिले एचआईवी मरीजों में 30 फीसदी ड्राइवर बताए जा रहे हैं।

Bihar HIV AIDS: बिहार में लगातार बढ़ रहे एड्स के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। चर्चा है कि पश्चिम चंपारण के कई गांव के सैकड़ों लोग नेपाल और बैंकॉक गए हुए थे और वहां से एचआईवी पॉजिटिव मरीज बनकर वापस आए हैं। ऐसे में पश्चिम चंपारण के बेतिया में 3583 एचआईवी पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। सबसे अधिक शहरी क्षेत्र के 40 से 45 फीसदी युवा एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 20 से 30 फीसदी युवा वर्ग ही शामिल हैं। जबकि गोपालगंज जिले में कुल 3100 पॉजिटिव मरीज जीवित पाए गए हैं। इसके अलावा अरवल जिले में भी हर महीने 3 से 4 नए मरीज सामने आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राज्य में एचआईवी संक्रमित हुए लोगों में से 5 में से 10 फीसदी ऐसे युवा हैं जो इंजेक्शन के माध्यम से ड्रग लेते थे। दरअसल युवाओं के बीच इन दिनों इंजेक्शन के जरिए ड्रग लेने की चलन बढी है। जिसके कारण 5 में से 10 फीसदी युवा एचआईवी पॉजिटिव हो गए हैं। एचआईवी संक्रमितों में 98 प्रतिशत की केस हिस्ट्री असुरक्षित यौन संबंध है।

पुरुषों के मामले में केस हिस्ट्री लेने पर यह पता चलता है कि कुछ को यह संक्रमण एक से ज्यादा महिलाओं से संबंध रखने से कुछ पुरुषों के होमोसेक्सुअल अर्थात पुरुष से पुरुष के बीच संबंध होने के कारण, कुछ पुरुषों को नेपाल, बैंकॉक या अन्य देशों में घूमने के दौरान संबंध बनाने के कारण तो वहीं महिलाओं में यह संक्रमण अपने पुरुष मित्र के द्वारा या एक से ज्यादा पुरुषों से संबंध रखने के कारण हो रहा है।

वहीं बिहार में मिले एचआईवी मरीजों में 30 फीसदी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी ड्राइवर लाइन होटल ढाबा पर एचआईवी संक्रमित हुए हैं। असुरक्षित यौन संबंध बनाने के कारण सभी ड्राइवर संक्रमित हुए हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों में महिला, पुरुष के अलावा गर्भवती महिलाएं और बच्चों के साथ साथ थर्ड जेंडर(किन्नर) के भी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।

बेतिया में 20 गर्भवती महिलाएं सहित 30 बच्चे भी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, एड्स संक्रमितों के बढते आंकड़ो से राज्य में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेतिया के 200 गांवों को चिन्हित करके लगातार लोगों को एड्स की जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं सरकार द्वारा संक्रमित मरीजों के लिए गुप्त और मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है।

टॅग्स :एड्सबिहारथाईलैंडनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन