लाइव न्यूज़ :

Bappi Lahiri Disease Info: यह खतरनाक बीमारी बना बप्पी लहरी के मौत का कारण, अगर आप को भी हो रही ऐसी दिक्कतें तो आज से हो जाएं सावधान! जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

By आजाद खान | Updated: February 20, 2022 23:29 IST

Bappi Lahiri Disease Info: डॉक्टरों के मुताबिक, खर्राटे लेना, सुबह सिर में दर्द होना, दिन में नींद आना या थकान होना जैसी समस्यां इसके लक्षण हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंगीतकार बप्पी लहरी के निधन का कारण बना ‘ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया’ बताया जा रहा है। इस बीमारी को 50 साल वाले बुजुर्गों में ज्यादा देखा गया है। इससे बचने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए और शराब पीने से बचना चाहिए।

Bappi Lahiri Disease Info: विशेषज्ञों का कहना है कि गायक-संगीतकार बप्पी लहरी के निधन का कारण बना ‘ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया’ [Obstructive Sleep Apnea] (बाधक निंद्रा अश्वसन यानी ओएसए) नींद में श्वांस संबंधी एक आम, किन्तु गंभीर विकार है। उन्होंने बताया कि इस विकार से शिशुओं और युवाओं समेत सभी आयुवर्ग के लोग प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन 50 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों तथा मोटापे से पीड़ित लोगों के इससे प्रभावित होने की आशंका अधिक होती है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे गायक-संगीतकार बप्पी लहरी (69) के निधन का काराण ओएसए बताया है, जिसके बाद से यह विकार चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि लहरी का मंगलवार की रात को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया था। 

इस बीमारों को लेकर डॉक्टरों ने क्या कहा

मुंबई स्थित मैसीना अस्पताल में ‘कंसल्टेंट पल्मोनोलोजिस्ट’ (फुफ्फुसीय रोग विशेषज्ञ) डॉ. संकेत जैन ने कहा, ‘‘ओएसए नींद संबंधी एक गंभीर विकार है, जिसमें सोते समय सांस रुक जाती है। ओएसए पर खासकर भारत जैसे देशों में अभी अधिक चर्चा नहीं हुई है।’’ जैन ने बताया कि इस विकार के सामान्य लक्ष्य खर्राटे लेना, सुबह सिर में दर्द होना, दिन में नींद आना या थकान होना, सुबह उठने पर मुंह सूखना, सांस रुकने के कारण अचानक जग जाना और मिजाज में बदलाव होना है तथा यदि इस बीमारी का उपचार नहीं किया जाए, तो उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दिल का दौरा पड़ने या हृदय संबंधी अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

ग्लोबल अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार की क्या है राय

मध्य मुंबई में ग्लोबल अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार मनोचिकित्सक डॉ संतोष बांगड़ ने कहा, ‘‘नींद के दौरान ऊपरी श्वांस मार्ग में बार-बार रुकावट पैदा होने के कारण ‘ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया’ विकार होता है। ओएसए तब होता है, जब गले में कोमल ऊतकों, जैसे जीभ और कोमल तालू को सहारा देने वाली मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं।’’ उन्होंने बताया कि ओएसए के तीन प्रारूप हैं: मामूली, मध्यम और गंभीर तथा जब ओएसए गंभीर होता है, तो शरीर के कई अंगों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो जाती है। 

यह चीजें करने से इस बीमारे से बचा जा सकता है

‘सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन’ अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन की सलाहकार डॉ. पूजन पारिख ने कहा कि मोटापा स्लीप एपनिया का सबसे आम कारण है, इसलिए इस विकार के जोखिम को कम करने के लिए व्यक्ति का वजन नियंत्रण में होना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि ओएसए के मरीजों को नियमित आधार पर व्यायाम करना चाहिए तथा शराब पीने और नींद की गोलियां लेने से बचना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्सडाइट टिप्सबप्पी लाहिरीडॉक्टरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत