लाइव न्यूज़ :

काली, सूखी, बलगमी, दमा, जुकाम वाली खांसी को जड़ से खत्म कर सकती हैं ये 10 आयुर्वेदिक चीजें

By उस्मान | Updated: March 12, 2019 12:21 IST

सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होने पर बार-बार दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कई अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के ये नुस्खे आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं.

Open in App

सर्दी का मौसम खत्म हो रहा है और गर्मियां शुरू होने वाली है। बीच-बीच में बेमौसम बारिश और कई राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है। कुल मिलाकर देश में फिलाहल बीमार करने वाला मौसम जारी है। इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और खांसी का सबसे ज्यादा खतरा होता है। आपको अपने आसपास ही इन समस्याओं से पीड़ित लोग देखने को मिल जाएंगे। 

इसमें कोई शक नहीं है कि यह छोटी-छोटी समस्याएं आपके कामकाज को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। मुसीबत यह है कि इनके लिए बार-बार दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कई अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर गुप्ता आपको बता रहे हैं कि खांसी क्यों होती है और इससे राहत पाने के लिए आप क्या-क्या आयुर्वेदिक उपाय ट्राई कर सकते हैं। 

खांसी क्यों होती है? आयुर्वेद के अनुसार, जब कफ सूखकर फेफड़ों और श्वसन अंगों पर जम जाता है तो बलगमी खांसी होती है। इसके लिए नीचे लिखे तरीकों में से कोई एक करें। इन दवाओं और नुस्खों को बीपी या दिल के मरीज भी अपना सकते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीज कुछ चीजों को लेने से बचें।

1) सामान्य खांसी के लिए उपाय काली मिर्च के चार दाने घी में भूनकर सुबह-दोपहर और शाम को लें। काली मिर्च के चार दाने, एक चम्मच खसखस के दाने और चार दाने लौंग को गुड़ में मिलाकर गर्म करके तीन हिस्से कर लें। दिन में एक-एक कर तीन बार लें। पीपली, काली मिर्च, सौंठ और मुलहठी का चूर्ण बनाकर रख लें। चौथाई चम्मच शहद के साथ दिन में दो बार चाट लें। चौथाई कटोरी पानी में पान का पत्ता और थोड़ी-सी अजवायन को डालकर उबाल लें। आधा रहने पर पत्ता फेंक दें। पानी में चुटकी भर काला नमक व शहद मिलाकर रख लें। इसी में से दिन में दो-तीन बार पिलाएं। बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है।

2) जुकाम और बुखार के साथ होने वाली खांसी के लिए उपायनागवल्लभ रस की एक गोली दिन में तीन बार पान के पत्ते में लपेटकर या आधा चम्मच अदरक के रस के साथ लें। कफकेतु रस की एक गोली को आधा चम्मच अदरक के रस से दिन में दो बार लें। लसूड़े को बीज समेत बिना घी के थोड़ा-सा भूनकर उसमें आधा चम्मच सौंठ, दो लौंग और चौथाई चम्मच दालचीनी मिलाकर पानी में उबालकर चीनी डालकर शर्बत बना लें। इसे दिन में दो-तीन बार लें। एक बताशे में एक काली मिर्च डालकर चबा लें। इस तरह दिन में एक बार तीन-चार बताशे खाएं।

3) घरघराहट या खड़खड़ वाली खांसी के लिए उपायकफकेतु रस की एक गोली को आधा चम्मच अदरक के रस से दिन में दो बार लें। लसूड़े को बीज समेत बिना घी के थोड़ा-सा भूनकर उसमें आधा चम्मच सौंठ, दो लौंग और चौथाई चम्मच दालचीनी मिलाकर पानी में उबालकर चीनी डालकर शर्बत बना लें। पीपली, काली मिर्च, सौंठ और मुलहठी का चूर्ण बनाकर रख लें। चौथाई चम्मच शहद के साथ दिन में दो बार चाट लें। चौथाई कटोरी पानी में पान का पत्ता और थोड़ी-सी अजवायन को डालकर उबाल लें।

4) सूखी खांसीचौथाई कटोरी पानी में पान का पत्ता और थोड़ी-सी अजवायन को डालकर उबाल लें। काली मिर्च के चार दाने घी में भूनकर सुबह-दोपहर और शाम को लें। काली मिर्च के चार दाने, एक चम्मच खसखस के दाने और चार दाने लौंग को गुड़ में मिलाकर गर्म करके तीन हिस्से कर लें। एक बताशे में एक काली मिर्च डालकर चबा लें। इस तरह दिन में एक बार तीन-चार बताशे खाएं।

5) अस्थमा की खांसीपीपली, काली मिर्च, सौंठ और मुलहठी का चूर्ण बनाकर रख लें। चौथाई चम्मच शहद के साथ दिन में दो बार चाट लें। कफकेतु रस की एक गोली को आधा चम्मच अदरक के रस से दिन में दो बार लें। चौथाई कटोरी पानी में पान का पत्ता और थोड़ी-सी अजवायन को डालकर उबाल लें। आधा रहने पर पत्ता फेंक दें। पानी में चुटकी भर काला नमक व शहद मिलाकर रख लें। इसी में से दिन में दो-तीन बार पिलाएं।

इस बात का रखें ध्यानखांसी को एक हफ्ते से ज्यादा हो जाए तो ब्लड की जांच कराएं। खांसी से खून आए तो घबराना नहीं चाहिए। कई बार जोर से खांसने पर भी खून आ जाता है। खून आने पर देखना चाहिए कि उसका रंग लाल है या काला। ऐसे में खून की जांच और छाती का एक्सरे व सीटी स्कैन करवाना चाहिए। बार-बार खून आए तो टेस्ट जरूर करा लेने चाहिए। ऐसी स्थिति में घरेलू उपाय करने की बजाय आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए