लाइव न्यूज़ :

एंटीबायोटिक से महिलाओं को Heart Attack, Stroke का ज्यादा खतरा, ये भी हैं 20 जोखिम

By उस्मान | Updated: April 26, 2019 15:07 IST

Open in App

एंटीबायोटिक एक ऐसी दवा है, जो इन्फेक्शन व कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है। बेशक इनसे तुरंत आराम मिलता है लेकिन इनका अधिक सेवन आपको जोखिम में डाल सकता है। हाल में हुये एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जो महिलाएं लंबे समय तक एंटीबायोटिक दवाएं लेती हैं, उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि 60 या उससे अधिक उम्र की महिलाएं जो दो महीने या उससे अधिक समय तक एंटीबायोटिक लेती हैं, उन्हें हृदय रोग का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। बीच की आयु वाली (40-59 वर्ष) महिलाओं में भी एंटीबायोटिक के लंबे समय तक उपयोग करने पर इसका जोखिम बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं को 20-39 के बीच की उम्र की वयस्क महिलाओं में एंटीबायोटिक के उपयोग से जोखिम बढ़ने का कोई संकेत नहीं मिला है।

एंटीबायोटिक का उपयोग हृदय रोग के बढ़ते जोखिम से जुड़ा होने का संभावित कारण है क्योंकि एंटीबायोटिक्स आंत में सूक्ष्म वातावरण के संतुलन को बदल देते हैं। अमेरिका में टुलाने विश्वविद्यालय के निदेशक लू क्यूई ने कहा, ‘‘आंत में सूक्ष्मजीवों के संतुलन को बदलने में एंटीबायोटिक का उपयोग सबसे महत्वपूर्ण कारक है।

पिछले अध्ययनों में आंत के माइक्रोबायोटिक वातावरण में परिवर्तन और रक्त वाहिकाओं के संकुचन और सूजन, स्ट्रोक और हृदय रोग के बीच एक कड़ी दिखाई गई है।’’ शोधकर्ताओं ने नर्सेज हेल्थ स्टडी में भाग लेने वाली 36,429 महिलाओं का अध्ययन किया।

एंटीबायोटिक्स के अन्य दुष्प्रभाव

- उल्टी महसूस होना या चक्कर आना- डायरिया या पेटदर्द- एलर्जिक रिएक्शन- कई बार एलर्जी इतनी गंभीर हो सकती है कि आपको इमर्जेंसी केयर की जरूरत पड़ सकती है- महिलाओं में वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन की शिकायत भी हो सकती है

प्रमुख एंटीबायोटिक्स के दुष्प्रभाव

पेनिसिलिन- लाल चकत्ते, डायरिया, पेट दर्द,सेफालॉसपोरिन्स- बुखार, उल्टी, हायपर सेंसेटिविटीएमिनोग्लायकोसाइड्स- किडनी संबंधी समस्या, बहरापनकार्बापेनेम्स- उल्टी-दस्त, सिर दर्दग्लायकोपेपटाइड्स- चक्कर आना, स्वाद परिवर्तन सिर दर्दमैकरोलाइड्स- पेट दर्द, डायरिया, खाने के प्रति अरुचि

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब