लाइव न्यूज़ :

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बेला हदीद के स्लिम फिगर का राज़

By उस्मान | Updated: October 17, 2019 13:36 IST

बेला हदीद कौन हैं और वो अपने स्लिम एंड सेक्सी फिगर और ब्यूटीफुल फेस की वजह से कैसे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बन गईं. उनके जैसा फिगर पाने के लिए क्या करना चाहिए?

Open in App

गूगल पर अक्सर यह सवाल किये जाते हैं कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कौन है, सबसे सेक्सी महिला कौन है, सबसे हॉट महिला कौन है, किस महिला का सबसे अच्छा फिगर है, सबसे हॉट एंड सेक्सी फिगर किस लड़की का है? इन सवालों का एक ही जवाब है बेला हदीद। ग्रीक गणित के अनुसार, सुपरमॉडल बेला हदीद दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। 

गोल्डन रेश्यो ऑफ ब्यूटी फाई स्टैंडर्ड्स (Golden Ratio of Beauty Phi Standards) के अनुसार, धरती की सबसे खूबसूरत महिला का चयन करने वाले वैज्ञानिकों ने विक्टोरियाज़ सीक्रेट मॉडल के चेहरे का चयन किया है, जो इस पैमाने पर करीब-करीब सटीक बैठता है। इस कैलकुलेशन में चेहरे के अनुपात का माप मानकों द्वारा किया जाता है। इसमें बेला का चेहरा माप से 94।35 प्रतिशत तक मिलता है।

बेला हदीद कौन है?

बेला हदीद का पूरा नाम इसाबेल खैर हदीद है जोकि एक अमेरिकन मॉडल है। 23 वर्षीय हदीद चार बार 'मॉडल ऑफ द इयर' का खिताब जीत चुकी हैं। मॉडलिंग के अलावा वो कई टीवी शो और शोर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 

इसमें कोई शक नहीं है कि उनके जैसा स्लिम एंड सेक्सी फिगर पाने की हर लड़की पाना चाहती है। जाहिर है ऐसा सेक्सी फिगर पाने के लिए वो कड़ी मेहनत करती होंगी। चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा आकर्षक फिगर कैसे पाया है।

बेला हदीद का वर्कआउट प्लान

फैशन पत्रिका बाजार के अनुसार, बेला अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए रोजाना एक घंटा वर्कआउट करती हैं। आप उनके फोटो देख अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका फिगर कितना परफेक्ट है। उनकी पूरी बॉडी पर एक इंच भी एक्स्ट्रा फैट नहीं है। उनकी वेस्ट, थाइज, शोल्डर, बटक्स, ब्रेस्ट साइज सभी अंगों पर जरा भी फैट नहीं है और आकर्षक लगते हैं।

जाहिर है इसके लिए वो घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। उनके वर्कआउट प्लान में बॉक्सिंग सेशन, कार्डियो, बट टोनिंग एक्सरसाइज और एब-हार्डनिंग एक्टिविटीज शामिल हैं। जिम जाने से पहले वो रोजाना कम से कम बीस मिनट तक नॉन-स्टॉप रनिंग करती हैं। इसके बाद बॉक्सिंग और फिर एब्स और ग्लट्स के लिए वेट ट्रेनिग करती हैं।

बेला हदीद का डाइट प्लान

एक आकर्षक फिगर के लिए वर्कआउट जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी डाइट भी है। यही वजह है कि बेला हदीद स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। हालांकि हदीद को खाने-पीने का बहुत शौक है और वो अक्सर पिज्जा, पास्ता जैसी चीजों का सेवन करती हैं लेकिन बहुत कम मात्रा में। इसके अलावा वो हाई प्रोटीन वाली डाइट लेती हैं जिसमें एग सैंडविच भी शामिल है। यात्रा के दौरान भी वो हेल्दी डाइट ही लेती हैं।

वो दिन में एक बजे तक लंच कर लेती हैं जिसमें चिकन, पास्ता और सब्जियां शामिल होती है। शाम को भूख लगने पर ग्रीन जूस या कॉफ़ी ले लेती हैं। वो रात का खाना खुद बनाना पसंद करती हैं और केल उनके फेवरेट सब्जी है। हदीद जिम जाने से आधा घंटा पहले जूस या प्रोटीन ड्रिंक लेती हैं और सेशन के बाद प्रोटीन वाली चीजें जैसे चिकन या साबुत अनाज लेती हैं।

  

टॅग्स :बेला हदीदहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवजन घटाएंडाइट टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब