लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड: गुफा में दाखिल हुए बचावकर्मी, जानिए कैसे दो से तीन दिन में बच्चों को निकाला जाएगा बाहर

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2018 16:26 IST

थाईलैंड के ये बच्चे और इनके कोच 23 जून को लापता हुए थे और 9 दिनों बाद इनके जिंदा होने की खबर मिली थी।

Open in App

मे साई (थाईलैंड), 8 जुलाई: उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में दो सप्ताह से अधिक समय से फंसे 12 लड़कों और उनके फुटबॉल कोच को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है। 'वाइल्ड बोर्स' नाम की यह फुटबॉल टीम गुफा में 23 जून से फंसी है। ये लोग अभ्यास के बाद वहां गए थे और भारी मानसूनी बारिश की वजह से गुफा में काफी पानी भर जाने के बाद वहां फंस गए। 

इस घटना ने समूचे थाईलैंड और दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अधिकारी लगातार लड़कों और उनके कोच को बाहर निकालने के लिए संघर्ष कर रहे थे।  बचाव अभियान के प्रमुख नारोंगसाक असोतानाकोर्न ने पत्रकारों से कहा, 'आज बच्चों को बाहर निकालने के काम को अंजाम दिया जाएगा। लड़के किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।' 

गुफा में जिस जगह ये बच्चे जहां फंसे हुए हैं वह उनके उसमें दाखिल होने की जगह से करीब 4 किलोमीटर अंदर है। गुफा में पानी भरा है और माना जा रहा है कि उन्हें निकालने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। 

बच्चों को निकालने के मिशन के चीफ नारोंगसाक असोतानाकोर्न ने पत्रकारों को बताया है कि मुश्किल हालात में बचावकर्मियों को बच्चों के फंसे होने की जगह पर पहुंचने में कम से कम 5 घंटे लगेंगे और फिर उन्हें निकालने में करीब 6 घंटे का समय लग सकता है। एक बार में सभी बच्चों को नहीं निकाला जा सकता और ऐसे में एक बच्चे को भी बाहर ले आने में 10 से 12 घंटे लग सकते हैं। इसलिए इन्हें चार ग्रुपों में बाहर लेकर आने की योजना है।

इस बीच नौ दिनों से एक गुफा में बंद होने से बच्चों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है और वे कमजोर हो रहे हैं। हालांकि, इन्हें दवाईयां और खाना लगातार पहुंचाया जा रहा है।

गौरतलब है कि ये बच्चे और इनके कोच 23 जून को लापता हुए थे और 9 दिनों बाद इनके जिंदा होने की खबर मिली। इसके बाद से ही पूरी दुनिया की नजर इस बचाव अभियान पर लगी हुई है। हालांकि, बारिश के कारण लगातार काम में बाधा आ रही है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार रविवार की दोपहर से सामान्य या इससे अधिक बारिश की संभावना जताई गई है और ये सोमवार से गुरुवार तक जारी रह सकती है। 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका