लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: आयरलैंड-भारत के बीच आज दूसरा टी20, कल से फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच

By विनीत कुमार | Updated: June 29, 2018 07:12 IST

खेल की किन खबरों ने गुरुवार (28 जून) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 29 जून: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के अंतिम-16 में जगह बनाने वाली टीमों के नाम तय हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर साइना नेहवाल मलेशिया ओपन से बाहर हो गई हैं, जबकि पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत अंतिम-8 में पहुंच गए हैं। बात हॉकी की करें तो नीदरलैंड्स में जारी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल की रेस में भारत बना हुआ है।

फीफा वर्ल्ड कप: कौन जीता, कौन हारा

फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के मैच गुरुवार को समाप्त हो गए। इसके साथ ही नॉकआउट में पहुंचने वाली सभी 16 टीमें के नाम भी तय हो गए। ग्रुप-एच से जहां कोलंबिया और जापान अगले दौर में पहुंचे वहीं, ग्रुप-जी में बेल्जियम ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए नॉकआउट में कदम रखा। ग्रुप-जी से इंग्लैंड और बेल्जियम की टीमें अगले दौर में पहुंची हैं।

जर्मनी के कोच बने रहेंगे ल्यू

जर्मन फुटबॉल संघ (डीएफबी) के अध्यक्ष रिनहार्ड ग्रिंडल ने कहा कि गत विजेता जर्मनी के विश्व कप के शुरूआती दौर से बाहर होने के बावजूद जोकिम ल्यू टीम के कोच बने रहेंगे। जर्मनी को विश्व कप के अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए दक्षिण कोरिया से हार हाल में जीत जरूरी थी लेकिन उसे 0-2 से हारकर बाहर होना पड़ा (पूरी खबर पढ़ें)

आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच

टीम इंडिया आज आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेलेगी। यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। भारत ने बुधवार को खेले गए पहले मैच में आयरलैंड को 76 रनों से हरा दिया था। इस मैच के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी जहां उसे पहले टी20 और फिर वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज भी इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। 

हॉकी: बेल्जियम ने भारत को ड्रॉ पर रोका

आखिरी मिनटों में लोइक लुइपेर्ट (59वें मिनट) के गोल की बदौलत भारत को मंगलवार को चैम्पियंस ट्रॉफी-2018 के अपने चौथे मिनट में 1-1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। इस टूर्नामेंट में भारत ने पहले दो मैचों में पाकिस्तान और अर्जेंटीना को हराया था जबकि ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से एक गोल हरमनप्रीत सिंह ने 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। (पूरी खबर पढ़ें)

इंग्लैंड को चौंकाने के लिए विराट की खास 'रणनीति'

रतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ अगले टी 20 मैच और इसके बाद इंग्लैंड के साथ होने वाली तीन मैचों की सीरीज में अपने मध्यक्रम के साथ प्रयोग कर 'विपक्षी टीम को चौंकाना' चाहते हैं। कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'हम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि सलामी जोड़ी के अलावा हम मध्य क्रम में काफी प्रयोग करेंगे। हम अगले कुछ टी 20 मैचों में लचीलापन अपनाएंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

मलेशिया ओपन: श्रीकांत, सिंधु क्वॉर्टर फाइनल में, साइना बाहर

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारकर गुरुवार को यहां मलेशिया ओपन से बाहर हो गईं। वहीं, पीवी सिंधु मलेशिया की यिंग यिंग ली को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत भी क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

टॅग्स :खेलफीफा विश्व कपविराट कोहलीइंग्लैंडपीवी सिंधुसाइना नेहवालकिदांबी श्रीकांतहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका