लाइव न्यूज़ :

रूस के 11 शहरों में होगा फीफा विश्व कप का आयोजन, जानिए कैसी चल रही है तैयारी

By IANS | Updated: January 2, 2018 11:43 IST

इस साल पहली बार रूस फीफा विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है।

Open in App

रूस ने कई उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी की है, लेकिन इस साल पहली बार वह फीफा विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक फीफा विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट में अपनी शानदार राष्ट्रीय टीम को शामिल करेगा। 

समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, फुटबाल को विश्व में सबसे लोकप्रिय खेल के रूप में देखा जाता है। 1930 के बाद से हर साल फीफा विश्व कप का आयोजन हो रहा है। 

फीफा की मेजबानी के लिए रूस की टक्कर

फीफा विश्व कप विश्व में फुटबाल के प्रशंसक के लिए छुट्टी के समान है। इस प्रकार के उच्च स्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी हर देश के लिए सम्मान की बात होगी।  रूस को दिसम्बर, 2010 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी। इसमें इंग्लैंड, पुर्तगाल और स्पेन तथा बेल्जियम और नीदरलैंड्स को रूस ने कड़ी टक्कर दी थी। 

फीफा विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए रूस ने 11 शहरों-मॉस्को, सैंट पीटर्सबर्ग, सोचि, कजान, सरांस्क, कलिनिनग्रांड, वोल्गोग्राड, रुस्तोव-ऑन-डॉन, निझ्नी नोवगोरोड, येकातेरिनबुर्ग और समारा का चयन किया। 

11 शहरों में खेले जाएंगे मैच

इन 11 शहरों के 12 स्टेडियमों में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। मॉस्को में दो स्टेडियम-स्पार्ताक एरीना और लुझनीकी स्टेडियम हैं।  एक माह पहले ही क्रेमलिन पैलेस में 2018 फीफा विश्व कप के फाइनल ड्रॉ का आयोजन किया गया था। इसमें 32 टीमों को ग्रुपों में विभाजित किया गया था। 

रूस को ग्रुप-ए में सऊदी अरब, मिस्र और उरुग्वे के साथ शामिल किया गया है। टिकट बिक्री के चरणों को तीन भागों में बांटा गया। फीफा के अनुसार, पहले चरण में कुल 742,760 टिकटें बिकीं। 

विश्व कप के लिए टिकट बिक्री

इसके साथ ही, दूसरे चरण के पहले पड़ाव में टिकट बिक्री की शुरुआत पांच दिसम्बर को कर दी गई थी, जो 31 दिसम्बर तक जारी रहेगी, वहीं दूसरा पड़ाव 13 दिसम्बर से शुरू होगा। टिकट बिक्री के अंतिम चरण की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी और टूर्नामेंट के अंतिम मैच तक जारी रहेगी। 

टॅग्स :फीफा विश्व कप 2018फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका