लाइव न्यूज़ :

Premier league: चेल्सी ने वैटफोर्ड को 3-0 से हराया, वोल्व्स की उम्मीदों को लगा झटका

By भाषा | Updated: July 5, 2020 12:52 IST

Premier league: इस जीत से चेल्सी की टीम चौथे स्थान पर मैनचेस्टर यूनाईटेड से दो अंक आगे, जबकि लीसेस्टर से एक अंक पीछे है।

Open in App

रोस बर्कले के शानदार प्रदर्शन से चेल्सी ने रेलीगेशन का खतरा झेल रहे वैटफोर्ड को 3-0 से हराकर प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इंग्लैंड के मिडफील्डर बर्कले ने 28वें मिनट में ओलिवर गिरोड के गोल में अहम भूमिका निभाई, जिससे चेल्सी ने बढ़त बनाई। विलियन ने 43वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 किया। बर्कले ने इसके बाद दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागकर चेल्सी की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।

प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली टीमें चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। वैटफोर्ड की टीम कोरोना वायरस के कारण निलंबन के बाद लीग दोबारा शुरू होने पर अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है। टीम अंक तालिका के आधार पर निचली लीग में खिसकने वाली टीमों से सिर्फ एक अंक आगे है।

वोल्व्स की उम्मीदों को झटका: आर्सेनल के खिलाफ प्रीमियर लीग में 0-2 की हार के साथ वोल्वरहैम्पटन की पहली बार चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है। आर्सेनल की ओर से लगातार सुर्खियां बटोर रहे 18 साल के मिडफील्डर बुकायो साका ने 43वें मिनट में पहला गोल दागा, जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी एलेक्सांद्र लाकाजते ने 86वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

लीग दोबारा शुरू होने के बाद वोल्व्स की टीम ने पहली बार अंक गंवाए हैं। टीम ने इससे पहले लगातार तीन जीत दर्ज की थी। इस हार से चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की वोल्वरहैम्पटन की उम्मीदों को झटका लगा है क्योंकि लीग में जगह बनाने की दौड़ में उसके प्रतिद्वंद्वियों लीसेस्टर और मैनचेस्टर यूनाईटेड दोनों ने शनिवार को जीत दर्ज की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका