लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच इंग्लैंड में जून में हो सकती है प्रीमियर लीग फुटबॉल की वापसी

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:44 IST

Premier League: कोरोना संकट की वजह से ब्रिटेन में 35 हजार लोगों की मौत के बावजूद इंग्लैंड में जून से प्रीमियर लीग फुटबॉलर की वापसी की योजना तैयार की जा रही है

Open in App
ठळक मुद्देप्रीमियर लीग का सत्र पूरा नहीं होने पर क्लबों को एक अरब डॉलर का नुकसान होगाब्रिटेन में कोरोना महामारी से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 32000 है

लंदन: प्रीमियर लीग क्लबों की बाकी सत्र पूरा करने की उम्मीदों को सोमवार को बल मिला जब सरकार ने एक जून से इंग्लैंड में एलीट खेलों की बहाली का खाका प्रकाशित किया। इंग्लैंड के शीर्ष 20 फुटबॉल क्लबों ने ‘प्रोजेक्ट रिस्टार्ट’ पर बात की। इस प्रक्रिया का दूसरा कदम यह होगा कि एक जून के बाद खेल आयोजन दर्शकों के बिना सिर्फ प्रसारकों के लिये होंगे जिसमें सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखा जायेगा।

ये खेल तभी होंगे जब कोरोना वायरस के फैलाव पर काबू पा लिया जायेगा। प्रीमियर लीग क्लब आठ जून से फुटबॉल की बहाली की योजना बना रहे थे। ब्रिटेन में कोरोना महामारी से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 32000 है। प्रीमियर लीग का सत्र पूरा नहीं होने पर क्लबों को एक अरब डॉलर का नुकसान होगा जिसमें से 76 करोड़ डॉलर प्रसारण अधिकारों से मिलने हैं। 

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या 41 लाख को पार कर गई है जबकि इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 2.85 लाख को पार कर गई है। कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही फुटबॉल, क्रिकेट, टेनिस समेत सभी खेल गतिविधियां दुनिया भर में ठप हैं। ज्यादातर टूर्नामेंट या तो रद्द करने पड़े हैं या उन्हें स्थगित कर दिया गया है। कोरोना की वजह से ही इस साल नंवबर में भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल प्रतियोगिता को भी स्थगित करना पड़ा है।

टॅग्स :फुटबॉलइंग्लैंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका