लाइव न्यूज़ :

रोते हुए बार्सीलोना से विदा हुए लियोनल मेसी, कहा-क्लब छोड़ने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2021 18:25 IST

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी बार्सीलोना ने क्लब की तरफ से आयोजित विदाई समारोह में रविवार को कहा कि वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में मेसी अपने संबोधन से पहले भावुक होकर रोने लगे।क्लब के साथ नया अनुबंध करना असंभव हो गया है।‘‘ मुझे विश्वास था कि मैं क्लब के साथ बना रहूंगा, जो मेरे घर जैसा है।’’

मैड्रिडः बार्सिलोना एफसी से जाने पर फुटबॉलर लियोनेल मेसी रो दिए। मेसी ने कहा कि मैंने इस क्लब और इस शर्ट के लिए पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक सब कुछ दिया है। सच तो यह है कि मैं जा रहा हूँ। लोगों ने मुझे जो दी है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैंने कभी अलविदा कहने की कल्पना नहीं की थी।

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी बार्सीलोना ने क्लब की तरफ से आयोजित विदाई समारोह में रविवार को कहा कि वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। यहां के कैंप नोउ स्टेडियम आयोजित कार्यक्रम में मेसी अपने संबोधन से पहले भावुक होकर रोने लगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये इतने वर्षों, लगभग पूरी जिंदगी यहां बिताने के बाद टीम को छोड़ना काफी मुश्किल है। मैं इसके लिए तैयार नहीं था।’’ मेसी ने कहा कि उन्हें यह सुनकर दुख हुआ कि स्पेनिश लीग के वित्तीय नियमों के कारण क्लब के साथ नया अनुबंध करना असंभव हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास था कि मैं क्लब के साथ बना रहूंगा, जो मेरे घर जैसा है।’ मेसी ने बार्सीलोना के साथ सफलता की नयी ऊंचाइयों को छुआ है । उन्होंने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते । मेसी 672 गोल के साथ बार्सीलोना के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने क्लब के साथ 778 मैच खेले, जो एक रिकॉर्ड है। वह 520 मैचों में 474 गोल के साथ स्पेनिश लीग में भी शीर्ष स्कोरर भी हैं। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका