लाइव न्यूज़ :

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान का हुआ ऐलान, रूस में वोटिंग से हुआ फैसला

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2018 16:47 IST

अमेरिका ने आखिरी बार 1994 जबकि मेक्सिको ने 1986 में वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: फीफा वर्ल्ड 2026 का आयोजन उत्तरी अमेरिका में होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी दरअसल अमेरिका, मेक्सको और कनाडा को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। रूस के मॉस्को में बुधवार को फीफा के सदस्यों ने वोटिंग के जरिए इसका चुनाव किया। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा को संयुक्त रूप से 134 वोट मिले। वहीं मोरक्को को 65 वोट मिले। इस वोटिंग में दुनिया भर के 210 देशों ने हिस्सा लिया था।

अमेरिका ने आखिरी बार 1994 जबकि मेक्सिको ने 1986 में वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। कनाडा ने कभी भी फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं की है।

बता दें कि 21वें वर्ल्ड कप की शुरुआत गुरुवार से रूस में हो रही है। इस टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें 8 ग्रुप में बांटा गया है। फीफा वर्ल्ड कप-2018 टूर्नामेंट का पहला मैच रूस और सऊदी अरब के बीच गुरुवार को खेला जाना है। (और पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2018: स्पेन के लिए बड़ा झटका, टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले कोच बर्खास्त)

साल 2026 में होने वाले वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 34 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 80 मैच खेले जाएंगे। अमेरिका में इस वर्ल्ड कप 60 मैच 10 शहरों में खेले जाएंगे। कनाडा और मेक्सिको में 10-10 मैच होंगे। फाइनल मैच मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।

टॅग्स :फीफा विश्व कपअमेरिकाकनाडारूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका