लाइव न्यूज़ :

ISL:मुंबई एफसी ने दिल्ली डायनामोज को 4-0 से रौंदा, दिल्ली की छठी हार

By IANS | Updated: December 30, 2017 12:37 IST

मुंबई सिटी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग में दिल्ली डायनामोज को दी 4-0 से मात

Open in App

दिल्ली डायनामोज का इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को उसे अपने घर मुंबई फुटबॉल एरीना में खेले गए मैच में 4-0 से एकतरफा शिकस्त दी। यह दिल्ली की सात मैचों में छठी हार है जबकि मुंबई की आठ मैचों में चौथी जीत। इस जीत से मिले तीन अंकों के बाद मुंबई 10 टीमों की अंकतालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके अब आठ मैचों में चार जीत, एक ड्रॉ और तीन हार के बाद 15 अंक हो गए हैं। वह पहले स्थान पर काबिज चेन्नयन एफसी से सिर्फ एक अंक पीछे है। वहीं दिल्ली की यह लगातार छठी हार है। वह 10वें स्थान पर ही बनी हुई है। 

दिल्ली के लिए इस मैच में जीत खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करने के लिए बेहद जरूरी थी। उसने मैच की शुरुआत भी अच्छी की थी और मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा था, लेकिन इसके बाद भी वह कुछ खास नहीं कर पाई और 12वें मिनट में ही गोल खा बैठी। इसी मिनट में मुंबई को पेनाल्टी मिली। अर्नब दास शर्मा ने एवरटन सांतोस को बॉक्स के अंदर गिरा दिया। 

रेफरी ने इस पर मुंबई को पेनाल्टी दी। अचिले इमाना ने पेनाल्टी ली, लेकिन वह चूक गए और गेंद पोस्ट से टकरा पर वापस आ गई। हालांकि पास ही में खड़े लूसियाना ने रिबाउंड पर गोल करते हुए मुंबई को बढ़त दिला दी। एक गोल से पीछे चल रही दिल्ली के पास 23वें मिनट में गोल करने का मौका आया। रोमियो फर्नाडेज ने दाहिने कोने से गेंद ली और बॉक्स के अंदर चले गए। उन्होंने शॉट लेने में जल्दबाजी की। 

दिल्ली एक गोल खाने के बाद बैकफुट पर थी। उसे इससे उबरने का मौका मिल पाता इससे पहले ही मुंबई ने दूसरा गोल कर दिया। मुंबई को 43वें मिनट में कॉर्नर मिला और इमाना की मदद से एवरटन सांतोस ने गोल करते हुए मुंबई की बढ़त को दोगुना कर दिया। दो गोल से पीछे चल रही दिल्ली को 45वें मिनट में बड़ा झटका लगा, हालांकि इस समय मुंबई को भी झटका लगा था। दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखा दिया गया। दिल्ली के माथियास मीराबाजे और मुंबई के सेहनाज सिंह को रेड कार्ड मिला। 

दोनों टीमों ने दूसरे हाफ की शुरुआत 10-10 खिलाड़ियों के साथ की, लेकिन मुंबई फिर भी दिल्ली पर हावी रही। 49वें मिनट में मुंबई एक और गोल दागा। उसके लिए यह गोल थियागो संतोस ने किया। इस मिनट में मुंबई को कॉर्नर मिला और रुइदास ने गेंद एवरटन को दी जिनका हेडर पोस्ट से टकरा कर आ गया, लेकिन थियागो ने रिबाउंड पर गोल करते हुए अपना पहला और टीम का तीसरा गोल किया। 

एक तरफ दिल्ली मौके नहीं बना पा रही थी, वहीं मुंबई ने 79वें मिनट में अपना चौथा गोल दाग दिया था। उसके लिए यह गोल बलवंत सिंह ने किया। बलवंत को बाएं छोर से इमाना ने गेंद पास दी और उन्होंने बड़ी आसानी से गेंद को गोलपोस्ट में डाल अपनी टीम के लिए चौथा गोल किया। 

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगआईएसएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतISL 2024-25: आईएसएल प्लेऑफ कार्यक्रम जारी?, 12 अप्रैल को खेला जाएगा फाइनल, देखें लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAbhishek Bachchan: फुटबॉल और कबड्डी के बाद क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के जमाएंगे अभिषेक बच्चन?, यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में सह मालिक बने

भारतGoogle India Search 2024: विनेश फोगट, हार्दिक पांड्या, शशांक सिंह, अभिषेक शर्मा और लक्ष्य सेन सबसे लोकप्रिय, यहां देखिए टॉप-10 रैंकिंग

अन्य खेलIndian Super League 2023-24: आईएसएल प्लेऑफ, सेमीफाइनल और फाइनल शेड्यूल की घोषणा, यहां देखें डेट

अन्य खेलISL 2023-24: जमशेदपुर एफसी को 3-2 से शिकस्त, प्वाइंट टेबल में 42 अंक के साथ तीसरे पायदान पर एफसी गोवा, 14 अप्रैल को चेन्नईयिन एफसी से टक्कर

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका