लाइव न्यूज़ :

गोस्था पाल के बेटे का दावा, मोहन बागान ने उनके पिता का पद्म श्री पुरस्कार खोया

By भाषा | Updated: April 8, 2019 21:17 IST

महान भारतीय फुटबॉलर गोस्था पाल के बेटे निरांग्शु ने सोमवार को दावा किया कि मोहन बागान ने प्रतिष्ठित पद्म श्री समेत उनके पिता के आठ पुरस्कार खो दिए हैं।

Open in App

कोलकाता, आठ अप्रैल। महान भारतीय फुटबॉलर गोस्था पाल के बेटे निरांग्शु ने सोमवार को दावा किया कि मोहन बागान ने प्रतिष्ठित पद्म श्री समेत उनके पिता के आठ पुरस्कार खो दिए हैं। अपने पिता की 43वीं पुण्यतिथि के मौके पर 78 साल के निरांग्शु और उनके परिवार के सदस्य सोमवार को विरोध स्वरूप क्लब गए और मोहन बागान रत्न लौटा दिया जो गोस्था पाल को 2004 में मरणोपरांत दिया गया था।

निरांग्शु ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य पुरस्कार वापस हासिल करने के लिए 1996 में गोस्था पाल के जन्मशती वर्ष से प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले साल निरांग्शु को क्लब के अधिकारियों ने उनके पिता की चीजें वापस देने के लिए बुलाया था लेकिन वह उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि काकरोच और छिपकलियों से भरे थैले मे अधिकांश चीजें खराब हो चुकी हैं। इससे लापरवाही करार देते हुए निरांग्शु ने कहा कि इसके बाद उनके परिवार ने खोई हुई चीजों के संदर्भ में मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

भावुक निरांग्शु ने पेकपाड़ा में अपने आवास से बताया, ‘‘लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है और इसलिए हमने रत्न भी लौटाने का फैसला किया।’’

मोहन बागान के कोषाध्यक्ष सत्यजीत चटर्जी ने कहा कि क्लब ने इन चीजों को खोया नहीं है और वे जल्द ही पद्म श्री लौटा देंगे। निरांग्शु और उनके परिवार ने चटर्जी को ही मोहन बागान रत्न लौटाया। चटर्जी ने कहा, ‘‘वे (निरांग्शु और उनका परिवार) आए और मोहन बागान रत्न क्लब में छोड़कर चले गए। हमें पद्म श्री सहित पुराने पदक उन्हे जल्द वापस करेंगे।’’

गोस्था पाल 1962 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजे जाने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर थे। उनके शानदार डिफेंस के लिए उनकी तुलना चीन की दीवार से की जाती थी और वह 22 साल तक मोहन बागान के लिए खेले। ईडन गार्डन्स के सामने 1984 में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई और जहां मोहन बागान क्लब है उस सड़क का नाम भी उनके नाम पर रखा गया। गोस्था पाल 2004 में मोहन बागान रत्न पाने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे।

टॅग्स :पद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: रोहित शर्मा ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी...

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका