लाइव न्यूज़ :

मेसी को महान खिलाड़ी कहे जाने के लिए विश्व कप जीतने की जरूरत नहीं: अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी हर्नान क्रेस्पो

By भाषा | Updated: December 13, 2019 17:29 IST

अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी हर्नान क्रेस्पो ने उम्मीद जतायी कि मेसी कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप की ट्रॉफी उठाएंगे।

Open in App

अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी हर्नान क्रेस्पो ने कहा कि लियोनल मेसी को महान खिलाड़ी का तमगा लेने के लिए पेले या डिएगो माराडोना के जैसे विश्व विजेता होना जरूरी नहीं है।

टीएसके 25के दौड़ के ब्रांड दूत के तौर पर यहां पहुंचे 44 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मेसी को इसकी (महान खिलाड़ी होने के लिए विश्व विजेता बनना) जरूरत नहीं। मैं पूरे इतिहास में सिर्फ पांच खिलाड़ियों के बारे में सोचता हूं जिसमें पेले, एलफ्रेडो डी स्टेफानो, जोहान क्रुफ, डिएगो माराडोना और मेसी शामिल है।’’

उन्होंने उम्मीद जतायी कि मेसी कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप की ट्रॉफी उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इसकी उम्मीद (मेसी 2022 में विश्व विजेता बनेंगे) है। यह काफी मुश्किल होगा। अगर यह आपका सपना है तो मुझे लगता है वह एक बार फिर कोशिश करेंगे। इससे पहले उन्हें कोपा अमेरिका में भाग लेना है जिसे अर्जेंटीना और कोलंबिया की मेजबानी में ही खेला जाना है।’’

टॅग्स :लियोनेल मेसीफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका