लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना के साथ ही जुड़े रहेंगे स्टार फुटबॉल लियोनेल मेस्सी, फैंस ने ली राहत की सांस

By भाषा | Updated: September 5, 2020 19:34 IST

बार्सिलोना डेली स्पोर्ट्स के शनिवार के अंक के पहले पन्ने पर मेस्सी की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा था, ‘‘वह रुक रहे हैं।’’

Open in App

स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के प्रशंसकों ने उस समय राहत की सांस ली जब दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने कहा कि वह किसी दूसरी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभी एक और सत्र का इंतजार करेंगे।

अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि क्लब छोड़ने की जानकारी देने के बावजूद वह अपने अनुबंध के तहत आखिरी सत्र में खेलेगे। इस 33 साल के फुटबॉलर ने कहा कि वह टीम के साथ बने रहेंगे क्योंकि वह अदालत का दरवाजा खटखटाने जैसी चीजों से बचना चाहते है।

क्लब के प्रशंसक मेस्सी के टीम के साथ बने रहने से काफी खुश है। बहत्तर साल के सेवानिवृत्त राबर्टो सेरवो ने कहा, ‘‘बार्का के दूसरे समर्थको की तरह मैं भी इस खबर का जश्न मना रहा हूं।’’ मेस्सी ने गोल डॉट कॉम को दिये इंटरव्यू में शुक्रवार टीम से साथ बने रहने की बात कही थी।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता नोलिया लैगरस ने कहा , ‘‘मैंने इस इस खबर पर करीब से नजर रखा है मुझे लगता है उन्हें इस बारे में जनवरी में ही फैसला कर लेना चाहिये था। उन्होंने कहा कि बार्सिलोना उनके लिए परिवार का हिस्सा जैसा है क्योंकि उन्होंने अपना जीवन यहाँ बिताया है। तो, फिर ऐसी बातें क्यों? हम प्रशंसक ऐसा (क्लब और मेस्सी में विवाद) नहीं चाहते थे।’’

बार्सिलोना को नये सत्र में तीन सप्ताह बाद विलारियाल के खिलाफ अपना अभियान शुरू करना है। मेस्सी ने नये कोच रोनाल्ड कोइमैन की देखरेख में टीम के साथ अभी अभ्यास शुरू नहीं किया है।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका