लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस के इस युवा खिलाड़ी ने जीता दिल, बच्चों की संस्था को दान किया अपना करोड़ों रुपये बोनस

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 18, 2018 16:40 IST

Kylian Mbappe: विश्व चैंपियन फ्रांस में शामिल युवा खिलाड़ी काइलियान एम्बापे ने अपने करोड़ो रुपये का बोनस दान कर दिया है

Open in App

पेरिस, 18 जुलाई: अपने दमदार खेल से फ्रांस को दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा खिलाड़ी काइलियान एम्बापे अब मैदान के बाहर के एक नेक काम की वजह से सुर्खियों में हैं। 

दरअसल, एम्बापे ने फीफा वर्ल्ड कप में मिला अपना करोड़ों का बोनस चैरिटी संस्था प्रीमियर्स डि कोर्डी (Premiers de Cordée) को दान करने का फैसला किया है जो विकलांगता या बीमार बच्चों को खेलों से जुड़ने का मौका देती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्बापे को फ्रांस की वर्ल्ड कप जीत के लिए करीब 350000 डॉलर (2.39 करोड़ रुपये) का बोनस मिला है और उन्होंने इसे चैरिटी संस्था प्रीमियर्स डि कोर्डी को दान करने का फैसला किया है। 

पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2018 में हुई इनामों की बारिश, 136 करोड़ रुपये की ट्रॉफी, जानिए किसे मिला कितना इनाम

इस संस्था के प्रमुख सेबेस्टियम रुफिन ने कहा कि फ्रांस के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के दो दिन पहले उन्हें बताया गया था कि अगर एम्बापे की टीम क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचती है तो वह अपना बोनस दान करेंगे।

रुफिन ने कहा, 'एम्बापे एक महान व्यक्ति हैं, वह बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है वह बच्चों का उत्साह बढ़ाते हैं। कई बार मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें खुद बच्चों से भी ज्यादा उनसे खेलने में मजा आता।'

पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: चैम्पियन फ्रांस की टीम का अनूठा सच, 23 में आधे से ज्यादा खिलाड़ी अफ्रीकी मूल के

19 वर्षीय एम्बापे ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 में जोरदार प्रदर्शन किया और वह 1958 में पेले के बाद विश्व कप फाइनल में गोल दागने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। फ्रांस ने फाइनल में क्रोएशिया को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले फ्रांस की टीम 1998 में ब्राजील को 3-0 से मात देकर चैंपियन बनी थी।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका