मुंबई, 20 अक्टूबर: मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग में चिर-प्रतिद्वंद्वी पुणे सिटी एफसी को 2-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई के लिए मोदोऊ सोउगोऊ (25वें मिनट) और राफेल बोस्टास (45वें मिनट) ने गोल दागे।
इस जीत के साथ मुंबई की टीम तीन मैचों में पहली जीत से तीन अंक लेकर छठे स्थान पर चल रही है जबकि पुणे दो मैचों में एक अंक के साथ नौंवे स्थान पर है।
पुणे ने इस मैच की आक्रामक अंदाज में शुरुआत की और पहले मिनट में कप्तान एमिलियानो अल्फारो का हेडर गोलपोस्ट के बाहर से निकल गया। पांचवें मिनट में मुंबई को एक फ्री किक मिली लेकिनी पाउलो मचादो का शॉट क्रॉस बार के ऊपर से निकल गया।
पुणे के पास फिर से बराबरी का मौका आया था लेकिन फनाई के पुजारी को बाएं तरफ से दिए पास को मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने बचा लिया 45वें मिनट में बतास्तो ने स्पॉट किक को गोल में तब्दील करते हुए मुंबई को 2-0 की बढ़त दिला दी, जो निर्णायक साबित हुई।