लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री कब लेंगे संन्यास, खुद किया खुलासा

By भाषा | Updated: January 23, 2020 20:03 IST

क्रिस्टियाना रोनाल्डो के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले छेत्री इस समय इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिये खेलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील छेत्री ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है कि वह कब संन्यास लेंगे। छेत्री ने हाल में कहा था कि राष्ट्रीय टीम के साथ खेलने के लिये उनके पास ज्यादा मैच नहीं बचे हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है कि वह कब संन्यास लेंगे, हालांकि देश के लिये वह ज्यादा मैच नहीं खेलेंगे। पैंतीस साल के छेत्री ने हाल में कहा था कि राष्ट्रीय टीम के साथ खेलने के लिये उनके पास ज्यादा मैच नहीं बचे हैं इसलिये वह खुद के लिये लंबे समय का लक्ष्य निर्धारित नहीं करेंगे।

छेत्री ने कहा, ‘‘मैं अपने करियर के दूसरी ओर हूं। मैंने अपने देश के लिये 112 मैच खेल लिये हैं और मैं 250 मैच नहीं खेलूंगा। मेरा मतलब यही था कि मेरे पास खेलने के लिये ज्यादा मैच नहीं बचे हैं। मैं नहीं जानता कि कब खेलना बंद कर दूं लेकिन मुझे यह खेल पसंद है।’’

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘मैं सचमुच काफी ऊर्जावान महसूस करता हूं। इसलिये मैं जितना संभव हो, उतना खेलूंगा। लेकिन सच्चाई यह है कि मैं अपने करियर के दूसरी ओर हूं और मैं अपने देश के लिये 100 और मैच नहीं खेलने वाला हूं। इसलिये ये जितने भी मैच हों, 10, 20, 30, 40, 60, मैं नहीं जानता कि कितने मैच लेकिन जितने ज्यादा खेल सकता हूं, उतने में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।’’

क्रिस्टियाना रोनाल्डो के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले छेत्री इस समय इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिये खेलते हैं, उन्होंने मोहन बागान और एटीके के विलय की प्रशंसा की और कहा कि यह अच्छा करार था।

टॅग्स :सुनील छेत्रीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका