लाइव न्यूज़ :

एशियाई खेलों के पदक विजेता फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन

By भाषा | Updated: March 25, 2020 17:46 IST

Abdul Latif: पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है, उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं, उन्होंने एशिया कप क्वॉलिफायर 1968 और मर्डेका कप 1969 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था

Open in App

कोलकाता: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर और 1970 के बैंकॉक एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता टीम के प्रमुख सदस्य रहे अब्दुल लतीफ का सोमवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं।

लतीफ के एक रिश्तेदार ने बताया, ‘‘वह उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थे और उन्होंने सोमवार की शाम को अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।’’

लतीफ का जन्म कर्नाटक के मैसूर में हुआ था लेकिन बाद में वह गुवाहाटी जाकर बस गये थे। उन्होंने एशिया कप क्वॉलिफायर 1968 और मर्डेका कप 1969 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि उस आखिरी भारतीय टीम का हिस्सा होना था जो एशियाई खेलों में पदक जीतने में सफल रही थी। फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद वह कोच बन गये थे। 

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका