लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर मनितोम्बी सिंह, 39 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By भाषा | Updated: August 9, 2020 17:38 IST

भारत के पूर्व फुटबॉलर मनितोम्बी सिंह ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था...

Open in App

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर और मोहन बागान के कप्तान रहे मनितोम्बी सिंह का रविवार को 39 साल की उम्र में निधन हो गया। क्लब से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने मणिपुर के इंफाल के निकट अपने पैतृक गांव में रविवार को सुबह अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे।

मनितोम्बी सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा आठ साल का बच्चा है। क्लब ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘मोहन बागान परिवार को क्लब के पूर्व कप्तान मनितोम्बी सिंह के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदना परिवार के साथ है। मनितोम्बी सिंह की आत्मा को शाांति मिले।’’

मनितोम्बी कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन की उस भारतीय अंडर -23 टीम के प्रमुख सदस्य थे, जिसने 2003 में हो ची मिन्ह सिटी में वियतनाम को 3-2 से हराकर एलजी कप जीता था। सिंगापुर में 1971 में आठ देशों के टूर्नामेंट को जीतने के बाद यह भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय खिताबी जीत थी।

मनितोम्बी ने 2002 बुसान एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2003 में मोहन बागान के लिए पदार्पण किया और 2004 में उनकी कप्तानी में टीम ने ऑल एयरलाइन्स गोल्ड कप की विजेता बनी। वह आखिरी बार मणिपुर राज्य लीग में 2015-16 में खेले थे।

टॅग्स :मोहन बागान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतEast Bengal-Mohun Bagan Club: हो जाएं तैयार, 2 सितंबर को लखनऊ में जोरदार मुकाबला, दो कट्टर दुश्मन लड़ेंगे जंग!

अन्य खेलMohun Began vs Punjab FC ISL 2023-24: मोहन बागान के सामने पंजाब एफसी, आज है मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेलDurand Cup 2023: मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर 23 साल बाद पहली बार जीता डूरंड कप खिताब

फुटबॉलफुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर, ईस्ट बंगाल इस साल इंडियन सुपर लीग में करेगा डेब्यू

फुटबॉलएटीके मोहन बागान ने क्लब की 131 साल पुरानी विरासत का पर्याय रही हरे और लाल रंग की जर्सी को रखा बरकरार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका